HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लोकसभा चुनाव में दो-तिहाई से अधिक बहुमत से बनानी है सरकार, BJP अध्यक्ष का कार्यकाल बढ़ने पर बोले JP Nadda

लोकसभा चुनाव में दो-तिहाई से अधिक बहुमत से बनानी है सरकार, BJP अध्यक्ष का कार्यकाल बढ़ने पर बोले JP Nadda

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को एक साल और बढ़ा दिया गया है। अब जेपी नड्डा जून 2024 तक भाजपा के अध्यक्ष बने रहेंगे। भजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ये निर्णय लिया गया। अध्यक्ष पद का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर जेपी नड्डा ने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का अभार जताया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  (JP Nadda) के कार्यकाल को एक साल और बढ़ा दिया गया है। अब जेपी नड्डा  (JP Nadda) जून 2024 तक भाजपा के अध्यक्ष बने रहेंगे। भजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ये निर्णय लिया गया। अध्यक्ष पद का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर जेपी नड्डा ने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का अभार जताया है।

पढ़ें :- सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी

उन्होंने ट्वीट कर​ लिखा है कि, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सम्मानित सदस्यों का हृदय से आभार। हम सभी को मिलकर माननीय मोदी जी के नेतृत्व में दो-तिहाई से अधिक बहुमत से लोकसभा के चुनाव में भाजपा की सरकार बनानी है। ग़रीब कल्याण हमारा संकल्प है। जय हिन्द, जय भाजपा।’

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...