1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Star Footballer Lionel Messi के साल्ट लेक स्टेडियम से चले जाने के बाद हुए बवाल के बाद मुख्य आयोजकों को किया गया गिरफ्तार

Star Footballer Lionel Messi के साल्ट लेक स्टेडियम से चले जाने के बाद हुए बवाल के बाद मुख्य आयोजकों को किया गया गिरफ्तार

साल्ट लेक स्टेडियम में स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के चले जाने के बाद फैली अराजकता को लेकर पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने इवेंट को ऑर्गेनाइज़ करने वालों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि सभी को रिफंड वापस दिया जाएगा। यह जानकारी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दी है। वहीं पश्चिम बंगाल डीजी राजीव कुमार ने बताया कि अर्जेंटीनी फुटबॉलर लियोनल मेसी के न खेलने पर दर्शकों में गुस्सा था।

By Satish Singh 
Updated Date

कोलकाता। साल्ट लेक स्टेडियम में स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के चले जाने के बाद फैली अराजकता को लेकर पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने इवेंट को ऑर्गेनाइज़ करने वालों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि सभी को रिफंड वापस दिया जाएगा। यह जानकारी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दी है। वहीं पश्चिम बंगाल डीजी राजीव कुमार ने बताया कि अर्जेंटीनी फुटबॉलर लियोनल मेसी के न खेलने पर दर्शकों में गुस्सा था। साथ ही यह भी योजना थी की मेस्सी भीड़ के सामने आएंऐ और उनका अभिवादन करेंगे। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि शनिवार को यहां साल्ट लेक स्टेडियम में हुई अफरा-तफरी के बाद लियोनेल मेस्सी के GOAT टूर इवेंट के आयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पढ़ें :- 'मैं सभी खेल प्रेमियों से दिल से माफी मांगती हूं...' CM ममता बनर्जी ने सॉल्ट लेक स्टेडियम में बवाल पर दी प्रतिक्रिया

बता दे कि मेस्सी के GOAT टूर का कोलकाता में शनिवार को तब अराजकता फैल गई, जब जब साल्ट लेक स्टेडियम से स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी बिना खेले ही चले गए। मेस्सी को खेलता हुए देखने के लोगों ने ऊंची कीमत के टिकट खरीदा था। मेस्सी के चले जाने के बाद फैंस ने बोतलें फेंकना शुरू कर दिया और स्टैंड के बीच के गेट तोड़ने की कोशिश की। गुस्साए फैंस ने कोलकाता स्टेडियम में तोड़फोड़ की, खराब इवेंट मैनेजमेंट का आरोप लगाया। वहीं राजनेताओं की आलोचना की कि उन्होंने फुटबॉल आइकन का इतना ध्यान और समय ले लिया कि फैंस को मेस्सी की एक झलक भी नहीं मिली। स्थिति तब और बिगड़ गई जब गुस्साए फैंस ने टेंट और गोल पोस्ट को नुकसान पहुंचाने के लिए मैदान में घुसने की कोशिश की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए, पुलिस कर्मियों ने गुस्से वाली भीड़ को मैदान से हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। राज्यपाल आनंद बोस ने कहा कि इवेंट आयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच की जा रही है। साल्ट लेक स्टेडियम में हुई अफरा-तफरी की घटना के बाद, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून और व्यवस्था जावेद शमीम ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मुख्य आयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही यह भी वादा किया कि आयोजक फैंस को पैसे वापस करेंगे। अब सब कुछ नॉर्मल है। दू

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...