1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मौसम विभाग ने लगाया अनुमान, इन जिलों में तीन दिन तक हो सकती है कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग ने लगाया अनुमान, इन जिलों में तीन दिन तक हो सकती है कड़ाके की ठंड

उत्तर प्रदेश समेत उत्‍तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को छाई धुंध के कारण विज़िबिलिटी कम हो गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक कोल्ड-डे कंडीशन या शीत लहर जारी करने की संभावना व्यक्त की है और तेज धूप निकल सकती है। हालांकि इस दौरान सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहेगा।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश समेत उत्‍तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को छाई धुंध के कारण विज़िबिलिटी कम हो गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक कोल्ड-डे कंडीशन या शीत लहर जारी करने की संभावना व्यक्त की है और तेज धूप निकल सकती है। हालांकि इस दौरान सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहेगा।

पढ़ें :- सोनौली बॉर्डर:लाखों के मादक पदार्थ हेरोइन के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण पश्चिम भारत में  कड़ाके की ठंड जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी ने मुसीबत बढ़ा दी है। कई राज्यों में बादल छाए रहेंगे। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण दिन और रात का तापमान लुढ़क गया। गुरुवार को दिन का तापमान सामान्य से करीब आठ डिग्री नीचे चला गया जिसके कारण गुरुवार को एक बार फिर से कोल्ड-डे  हो गया।

राजधानी दिल्ली:  मौसम विभाग के जानकारी के अनुसार गुरुवार को मौसम सर्द बना रहा। हालांकि ठंड बीते दिन की तुलना में कुछ कम रही।

राजस्थान: राजस्थान में भी ठंड का कहर जारी है। लोगों को ठंड से राहत मिलते नहीं दिख रही है। राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने के अनुमान है।

उत्तर प्रदेश: यूपी में ठंड अगले कुछ दिनों तक कहर मचाती रहेगी। जबकि कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पढ़ें :- राहुल गांधी वीडियो शेयर कर, बोले- परिवर्तन की आहट सुनिए और कांग्रेस को चुनिए

झारखंड: बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते झारखंड के कई हिस्सों में ठंड बरपा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...