1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. एलडीएफ और यूडीएफ के चक्रव्यूह से बाहर निकलना चाहती है केरलम की जनता: पीएम मोदी

एलडीएफ और यूडीएफ के चक्रव्यूह से बाहर निकलना चाहती है केरलम की जनता: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज दक्षिण भारत में अपने चुनाव प्रचार को नई धार दी। मिशन दक्षिण के तहत मोदी आज केरल और पुडुचेरी के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने विशाल जनसभाओं को संबोधित किया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

तिरुवल्ला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज दक्षिण भारत में अपने चुनाव प्रचार को नई धार दी। मिशन दक्षिण के तहत मोदी आज केरल और पुडुचेरी के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने विशाल जनसभाओं को संबोधित किया।

पढ़ें :- BNA Golden Jubilee Celebrations : सीएम योगी बोले- यूपी के जो माफिया मिट्टी में मिले हैं, उन्हीं का एक रूप था सालार मसूद, जिसको जहन्नुम भेजा था सुहेलदेव ने

केरल में बदलाव की अपील

केरल के तिरुवल्ला में एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि राज्य की जनता अब एलडीएफ (Left Democratic Front) और यूडीएफ (United Democratic front) के चक्रव्यूह से बाहर निकलना चाहती है। उन्होंने राज्य में ‘सत्ता परिवर्तन’ का आह्वान किया। पीएम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार केरल के बुनियादी ढांचे और पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी।

केरल के बाद प्रधानमंत्री पुडुचेरी पहुंचे, जहां उन्होंने एक भव्य रोड शो किया। वहां भी उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। जानकारों के मुताबिक, प्रधानमंत्री का यह दौरा दक्षिण भारत में भाजपा की पकड़ को मजबूत करने की एक बड़ी कोशिश है। रैली में उमड़ी भारी भीड़ ने चुनाव से पहले राजनीतिक हालचल तेज कर दी है।

रिपोर्ट: सुशील कुमार साह

पढ़ें :- ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय राजनीति को लेकर BJP को दिया कड़ा संदेश, बोलीं- बंगाल छेड़ा तो फतह करेंगे दिल्ली

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...