HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Budh Grah Ke Upay : बुध ग्रह को वाणी और संवाद का कारक माना जाता है, इस दिन नहीं बोलना चाहिए कड़वे वचन

Budh Grah Ke Upay : बुध ग्रह को वाणी और संवाद का कारक माना जाता है, इस दिन नहीं बोलना चाहिए कड़वे वचन

ग्रह मंडल के राजकुमार बुध देव को वाणी का करक माना जाता है। जीवन में संवाद और वार्ता के लिए बुध देव की कृपा बहुत आवश्यक है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Budh Grah Ke Upay : ग्रह मंडल के राजकुमार बुध देव को वाणी का करक माना जाता है। जीवन में संवाद और वार्ता के लिए बुध देव की कृपा बहुत आवश्यक है। बुध देव की कृपा प्राप्त करने के लिए कड़वे वचन का त्याग करना चाहिए है। जीवन में बुध देव का प्रसन्न होना बहुत जरूरी है। इनकी कृपा प्राप्त जातक जीवन प्रिय वचन बोलने वाला होता है। बुध को बुद्धि, विवेक का स्वामी कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक आर्थिक निवेश के लिए बुधवार का दिन आर्थिक निवेश के लिए सही नहीं होता है। इस दिन निवेश नहीं करना चाहिए। आप बुधवार की जगह शुक्रवार को निवेश करें।आइये जानते है भगवान बुध को प्रसन्न करने के लिए कौन उपाय करने करने चाहिए।

पढ़ें :- Sawan 2024 Upay : सावन में ये चमत्कारी उपाय चमका देंगे भक्तों की किस्मत, समस्याओं का समाधान मिलेगा

न लें उधारी 
बुधवार के दिन उधार लेने से बचना चाहिए। इस दिन लिया और दिया गया धन शुभ होता है। पैसों का लेन-देन करना नुकसानदायक होता है। इसलिए बुधवार के दिन कर्ज नहीं लेना चाहिए।
न पहनें काले कपड़े 
ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक अगर आपके दंपति जीवन में परेशानियां चल रही है तो महिलाओं को काले रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। इससे आपकी शादी- शुदा जिंदगी में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं।
न बोले कड़वे वचन 
बुध ग्रह को वाणी और संवाद का कारक माना जाता है। इस दिन किसी को कड़वे वचन नहीं बोलना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन कड़वी बातें बोलने से घर में आर्थिक परेशानियां शुरू हो जाती है। इसके अलावा घर में लड़ाई – झगड़ा होता है।
न करें पश्चिम दिशा में यात्रा 
ज्योतिषों की मान्यता है कि बुधवार को पश्चिम दिशा में यात्रा करना अशुभ माना जाता है। इस दिन यात्रा करने से आपके काम बिगड़ते है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...