HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश ने ठगा नहीं…ललन सिंह के इस्तीफे के बाद जीतन राम मांझी ने साधा निशाना

ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश ने ठगा नहीं…ललन सिंह के इस्तीफे के बाद जीतन राम मांझी ने साधा निशाना

जेडीयू अध्यक्ष पद से ललन सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। ललन सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति का तापमान बढ़ा हुआ है। विपक्षी नेता इस घटनाक्रम को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। जेडीयू अध्यक्ष पद से ललन सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। ललन सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति का तापमान बढ़ा हुआ है। विपक्षी नेता इस घटनाक्रम को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं। अब हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश ने ठगा नहीं…।

पढ़ें :- पेपर लीक किया तो अब खैर नहीं, बिहार विधानसभा में एंटी पेपर लीक बिल पास, जानें कितने साल की होगी सजा?

जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा कि, नीतीश कुमार की तीन वर्षीय योजना के तहत ललन सिंह का भी पत्ता साफ कर दिया गया है। वैसे ललन बाबू को समझना चाहिए था कि जो नीतीश कुमार फार्नाडिस साहब के ना हुए, RCP बाबू, शरद यादव, दिगविजय सिंह के ना हुए वह उनके कैसे होंगें? “ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश ने ठगा नहीं”।

पढ़ें :- केंद्र सरकार का बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है, इसमें बिहार की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा गया है: नीतीश कुमार

दरअसल, ललन सिंह के इस्तीफे के बाद अब जेडीयू अध्यक्ष की कमान सीएम नीतीश कुमार संभालेंगे। इसको लेकर जेडीयू के नेताओं की भी प्रतिक्रया आ रही है। बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, नीतीश कुमार ने अध्यक्ष पद स्वीकार कर लिया। अभी राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी उसमें अगर प्रस्ताव अनुमोदित हो जाता है तो स्वाभाविक रूप से वे राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। ललन सिंह ने खुद कहा कि उन्होंने पहले भी मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही पद स्वीकार किया था अब उन्हें चुनाव लड़ने के लिए लगातार बाहर रहना होगा इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया वे पद स्वीकार करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...