Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Health Care : दिल की बीमारी का खतरा कम करते हैं लाल रंग के ये 5 सुपरफूड्स, डाइट में करें शामिल

Health Care : दिल की बीमारी का खतरा कम करते हैं लाल रंग के ये 5 सुपरफूड्स, डाइट में करें शामिल

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लोग गलत खान-पान और तनाव के कारण दिल की बीमारियों का खतरा एक भयानक चुनौती बन गया है। हम अक्सर विदेशी दवाइयो और महंगे समान पर भरोसा करते  हैं लेकिन ये नहीं ध्यान देते हैं कि कुछ ऐसे चीज़ हैं जो हमे किचन में उपलब्ध   हैं। ये साधारण दिखने वाले लाल फल और सब्जियां, एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी पोषक तत्वों का खजाना हैं। ये आपकी नसों को साफ करेंगे, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करेंगे और आपके दिल को हमेशा जवान और मजबूत रखेंगे। आइए जानते हैं इन 5 ‘रेड हीरोज’ (Red Superfoods for Heart Health) के बारे में।

पढ़ें :- पेट की चर्बी घटाने के लिए सिर्फ डाइट काफी नहीं, रोजाना करें ये पांच असरदार एक्सरसाइज

टमाटर

टमाटर सिर्फ सब्जी का स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि यह आपके दिल का भी सच्चा दोस्त है। इसका लाल रंग लाइकोपीन नामक एक एंटीऑक्सीडेंट के कारण होता है। यह लाइकोपीन खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे आपकी धमनियों में रुकावट आने का खतरा कम हो जाता है।

कैसे खाएं: इसे सलाद में कच्चा खाएं, या फिर सूप बनाकर पीएं।  टमाटर पकने के बाद भी लाइकोपीन की शक्ति बनी रहती है।

अनार

पढ़ें :- सामान्य सिर दर्द या माइग्रेन, जानिए दोनों के लक्षण और फर्क

अनार अपने दानों में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पॉलीफिनॉल्स और एंथोसायनिन छुपाए रखता है। ये तत्व ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और ब्लड वेसल्स की दीवारों को नुकसान से बचाते हैं। रिसर्च बताती है कि अनार का सेवन करने से नसों में जमा प्लाक कम हो सकता है।  जिससे ब्लॉकेज का खतरा घटता है।

कैसे खाएं: सुबह खाली पेट इसके दाने खाएं, या फिर बिना चीनी का अनार का जूस  पिएं।

स्ट्रॉबेरी

छोटी, मीठी और रसीली स्ट्रॉबेरी हेल्दी हार्ट के लिए एक बेहतरीन सुपरफूड है। इसमें एंथोसायनिन और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। एंथोसायनिन शरीर में होने वाली सूजन को कम करते हैं, जो दिल की बीमारियों का एक बड़ा कारण है।

कैसे खाएं: नाश्ते में दही, ओट्स या स्मूदी में मिलाकर खाएं। ये एक बेहतरीन और हेल्दी स्नैक भी है।

पढ़ें :- तंबाकू-शराब के अलावा भी कैंसर का खतरा! इन पांच इंफेक्शन से रहें सावधान

चुकंदर

चुकंदर का गहरा लाल रंग ही इसकी खासियत है। इसमें नाइट्रेट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। हमारा शरीर इस नाइट्रेट को नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल देता है, जो ब्लड वेसल्स को आराम देता है और उन्हें चौड़ा करता है। इस प्रक्रिया से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और दिल पर पड़ने वाला तनाव कम होता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

कैसे खाएं: इसका सलाद बनाएं, या इसका जूस पिएं। इसे उबालकर या भूनकर भी खाया जा सकता है।

लाल अंगूर

लाल अंगूर में एक शक्तिशाली कंपाउंड होता है जिसे रेसवेराट्रोल कहते हैं। यह कंपाउंड रक्त वाहिकाओं को लचीला बनाए रखने में मदद करता है और नसों में रक्त के थक्के बनने से रोकता है।

 

पढ़ें :- Bullet Coffee: सुबह की कॉफी में घी डालना कितना सही? जानें क्या है बुलेट कॉफी और क्यों हो रही चर्चा
Advertisement