1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Side effects of Sapota: फाइबर से भरपूर चीकू का इन लोगो को नहीं करना चाहिए सेवन, हो सकता है नुकसानदायक

Side effects of Sapota: फाइबर से भरपूर चीकू का इन लोगो को नहीं करना चाहिए सेवन, हो सकता है नुकसानदायक

चीकू खाने में बहुत मीठा और टेस्टी होता है। स्वाद के साथ साथ इसे खाने के सेहत को भी कई फायदे होते हैं। क्योंकि इसमें फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो पाचन को बेहतर करने में मदद करता है। पोषक तत्वों से भरपूर होने के बावजूद कई लोग है जिन्हें चीकू का सेवन नहीं करना चाहिए। यह इनकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल

अगर किसी को डायबिटीज की दिक्कत हो तो चीकू का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि चीकू बहुत अधिक मीठा होता है। डायबिटीज में चीकू का सेवन शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। इसलिए डायबिटीज में चीकू से एकदम परहेज करना चाहिए।
इसके अलावा अगर किसी को चीकू से एलर्जी है तो भी इसका सेवन करने से बचना चाहिए। चीकू में टैनिन और लेटेक्स नाम के केमिकल मौजूद होते है जो शरीर में एलर्जी को ट्रिगर करते है।इसलिए चीकू खाने से बचना चाहिए।

इसके अलावा चीकू में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। जिससे गट हेल्थ में सुधार आता है। लेकिन जरुरत से अधिक इसे खाने से पाचन पर दबाव पड़ सकता है। जिससे पाचन से संबंधित दिक्कत हो सकती है। चीकू खाने से कई बार मोटापा भी बढ़ने लगता है। ज्यादा मात्रा में चीकू का सेवन वेट गेन में मदद करता है। खासतौर से जो लोग चीकू का शेक बनाकर पीते हैं उनका वजन बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है।

पढ़ें :- Roti Flour :  रोजाना की ऊर्जा के लिए चोकरयुक्त गेहूं का आटा, चुस्ती-फुर्ती बरकरार रहेगी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...