1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Copper deficiency: शरीर में कॉपर की कमी होने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण, इन चीजों के सेवन से पूरी होती है कमी

Copper deficiency: शरीर में कॉपर की कमी होने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण, इन चीजों के सेवन से पूरी होती है कमी

शरीर के लिए पोषक तत्व बेहद जरुरी होते है। जैसे विटामिन, प्रोटीन आदि जरुरी होता है वैसे ही कॉपर एक ऐसा मिनरल है जो सेहत के लिए बहुत आवश्यक होता है। इस पोषक तत्व का इस्तेमाल रेड ब्लड सेल्स, हड्डी. कनेक्टिव टिश्यू और कुछ अहम एंजाइम बनाने के लिए होता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Copper deficiency: शरीर के लिए पोषक तत्व बेहद जरुरी होते है। जैसे विटामिन, प्रोटीन आदि जरुरी होता है वैसे ही कॉपर एक ऐसा मिनरल है जो सेहत के लिए बहुत आवश्यक होता है। इस पोषक तत्व का इस्तेमाल रेड ब्लड सेल्स, हड्डी. कनेक्टिव टिश्यू और कुछ अहम एंजाइम बनाने के लिए होता है।

पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

कॉपर कोलेस्ट्रॉल के प्रोसेसिंग इम्यूनिटी को बेहतर करने और गर्भ में शिशुओं के विकास में जरुरत होती है। वयस्क व्यक्ति के लिए डेली नौ सौ मिलीग्राम कॉपर की जरुरत होती है। कॉपर की कमी होने पर शरीर में कमजोरी, थकान, बार बार बीमारियां घेर लेती है। इतना ही नहीं ब्रिटल हड्डियां, मेमोरी वीक होने लगती है। चलने फिरने में दिक्कत होती है। इसके अलावा स्किन का पीला होना, कम उम्र में ही बालों का सफेद होना और आंखों की रोशनी कम होने लगती है।

शरीर में कॉपर की कमी को पूरा करने के लिए नट्स का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स कॉपर की कमी को पूरा करते है। अगर डेली बादाम और मूंगफली का सेवन किया जाए तो शरीर में कॉपर की कमी नहीं होगी।

इसके अलावा नॉनवेजिटेरियन लोगो के लिए तो झींगा मछली भी बेहद फायदेमंद होती है। इसमें हाई प्रोटीन, सेलेनियम और विटामिन बी12 सहित विटामिन मिनरल्स और कॉपर मौजूद होता है। इसके अलावा डार्क चॉकलेट कॉपर की कमी तो पूरा करने में मदद कर सकती है। डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और कई पोषक तत्व पाये जाते है जो कॉपर से भरपूर होते है।

सीड्स भी नट्स की तरह पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें कॉपर काफी ज्यादा पाया जाता है। इसमें तिल के बीजों को कॉपर का पॉवरहाउस कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा।हरी पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, विटामिन के, कैल्शियम, मैग्निशियम, फॉलेट पाया जाता हैय़ आप अगर पालक और केल खाएंगे तो शरीर में कॉपर की कमी नहीं होगी।

पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...