HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. बारिश के मौसम में गीले कपड़ों और जूतों को सुखा देगा ये कमाल का हैंगर, जानें कितनी है कीमत

बारिश के मौसम में गीले कपड़ों और जूतों को सुखा देगा ये कमाल का हैंगर, जानें कितनी है कीमत

बारिश का मौसम (Rainy season) शुरू होने से लोगों को गर्मी से राहत तो मिल गयी है, लेकिन इसी के साथ कई समस्याएं भी होने लगती हैं। जिसमें सबसे आम समस्या गीले कपड़ों को सुखाने की है। दरअसल, बारिश के मौसम में धूप न निकलने की स्थिति में कपड़े जल्दी सूखते नहीं।

By Abhimanyu 
Updated Date

लखनऊ। बारिश का मौसम (Rainy season) शुरू होने से लोगों को गर्मी से राहत तो मिल गयी है, लेकिन इसी के साथ कई समस्याएं भी होने लगती हैं। जिसमें सबसे आम समस्या गीले कपड़ों को सुखाने की है। दरअसल, बारिश के मौसम में धूप न निकलने की स्थिति में कपड़े जल्दी सूखते नहीं। उन्हें सुखाने के लिए कई तरकीबें अपनानी पड़ती हैं, लेकिन हम आपको एक ऐसे हैंगर (Hanger) के बारे में बताएंगे, जो आपके गीले कपड़ों और जूतों को आसानी से सुखा देगा।

पढ़ें :- Sawan in Lucknow : मोटिवेजर्स क्लब में युवाओं और बुर्जुगों ने कुछ यूं मनाया सावन

प्लास्टिक व्हाइट पोर्टबल इलैक्ट्रिक क्लोथ्स ड्रायर हैंगर (Plastic White Portable Electric Clothes Dryer Hanger) एक ऐसा प्रोडक्ट है, बारिश के मौसम (Rainy season) में आपके कपड़ों को आसानी से सुखा देगा। ये एक इलेक्ट्रिक हैंगर है जो धूप की गैरमौजूगी में हवा के जरिए कपड़ों को सुखने में सक्षम है। ये बिल्कुल सामान्य हैंगर (Normal Hanger) की दिखता है। जिसे आप कहीं भी लटका सकते हैं।

इसको इस्तेमाल करने के लिए पहले इसे कहीं लटका दीजिए, फिर इसमें जूतों या कपड़ों को फिट कर दें। इसमें एक बटन होगा, जिसे आपको ऑन करना होगा। इसके बाद ये सूखाने की प्रक्रिया शुरू कर देता है। ये हैंगर प्लास्टिक का होता है। लेकिन हार्ड प्लास्टिक होने के कारण ये पिघलता नहीं है। ये हैंगर 5 किलोग्राम तक कैपेसिटी के साथ आता है। जूतों को सुखाने के लिए इसमें अलग तरह के पाइप मिलते हैं।

आप इसे Indiamart जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं। इस प्रोडक्ट की कीमत 549 रुपये रखी गई है। ये प्रोडक्ट आपको ढूंढने पर रिटेल स्टोर्स पर भी मिल सकता है।

पढ़ें :- बारिश में फोन के भीगने पर कभी न करें ये गलतियां, इन तरीकों से डिवाइस को डैमेज से बचाएं

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...