HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा के समाजवाद का यही असली खेल, प्रत्याशी को या तो बेल या फिर जेल : अनुराग ठाकुर

सपा के समाजवाद का यही असली खेल, प्रत्याशी को या तो बेल या फिर जेल : अनुराग ठाकुर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। एक दूसरे पर हमले भी तेज हो गए हैं। रविवार को पूर्व आईपीएस अफसर असीम अरुण (Aseem Arun) ने भाजपा (BJP) की सदस्यता ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) और यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। एक दूसरे पर हमले भी तेज हो गए हैं। रविवार को पूर्व आईपीएस अफसर असीम अरुण (Aseem Arun) ने भाजपा (BJP) की सदस्यता ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) और यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

पढ़ें :- निचलौल पावर हाउस पर काम कर रहे दो संविदा कर्मी को लगा करंट,एक युवक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, सपा में वो जाते हैं जो दंगा करते हैं, भाजपा में वो आते हैं जो दंगा रोकते हैं। सपा ने अपने जो उम्मीदवार घोषित किए हैं, उनमें से एक जेल में है और दूसरा बेल पर है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर  (Anurag Thakur) ने ​ट्वीट कर लिखा है कि, ‘सपा के समाजवाद का यही असली खेल, प्रत्याशी को या तो बेल या फिर जेल।’

पढ़ें :- सीएम केजरीवाल के घर पहुंची ममता बनर्जी, सुनीता केजरीवाल से मिलीं

बता दें कि, यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी, भाजपा समेत सभी दल अपने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर रहे हैं। सपा औ रालोद गठबंधन ने अपने प्रत्याशियों की दो सूची जारी कर दी है। वहीं, भाजपा सपा के कई प्रत्याशियों को लेकर सवाल खड़े कर रही है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...