HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्वामी प्रसाद मौर्य का ये व्यक्तिगत बयान, हम लोग तो भगवान राम और कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले : शिवपाल यादव

स्वामी प्रसाद मौर्य का ये व्यक्तिगत बयान, हम लोग तो भगवान राम और कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले : शिवपाल यादव

पार्टी ने इस बयान को स्वामी प्रसाद मौर्य का व्यक्तिगत बयान बताया है। वहीं, जसवंतनगर में शिवपाल यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान को उनका निजी बयान ​बताया है। उनका कहना है कि, ये पार्टी का बयान नहीं है। हम लोग भगवान राम और कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं। वहीं, इस दौरान शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। बता दें कि, दो दिनों पूर्व स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस पर विवादित बयान दिया था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

जसवतंनगर। समाजवादी पार्टी के नेता और एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) रामचरित मानस पर ​विवादित बयान देकर चौतरफा घिर गए हैं। उनके खिलाफ प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। कई थानों में उनके खिलाफ तहरीर दी गई है। समाजवादी पार्टी ने भी उनके बयान से किनारा कर लिया है। पार्टी ने इस बयान को स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) का व्यक्तिगत बयान बताया है। वहीं, जसवंतनगर में शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान को उनका निजी बयान ​बताया है।

पढ़ें :- चोर से कहे चोरी करो और जनता से कहे जागते रहो...मोहन भागवत के बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा तंज

उनका कहना है कि, ये पार्टी का बयान नहीं है। हम लोग भगवान राम और कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं। वहीं, इस दौरान शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। बता दें कि, दो दिनों पूर्व स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने रामचरित मानस पर विवादित बयान दिया था।

पढ़ें :- बहराइच में दंगा भाजपा ने कराया था पहले इसकी आशंका थी लेकिन BJP विधायक ने FIR दर्ज कराकर इसे सच साबित कर दिया : स्वामी प्रसाद मौर्य

उन्होंने कहा था कि दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है। तुलसीदास ने इसे अपनी खुशी के लिए लिखा था। करोड़ों लोग इसे नहीं पढ़ते। उन्होंने सरकार से इस पर प्रतिबंध तक लगाने की मांग तक कर दी। मौर्य ने रामचरितमानस को बकवास बताते हुए इसकी कुछ चौपाइयां हटवाने की मांग की थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...