1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दिल्ली हाईकोर्ट में निशिकांत दुबे समेत इनके खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा, जानें कब है सुनवाई

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दिल्ली हाईकोर्ट में निशिकांत दुबे समेत इनके खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा, जानें कब है सुनवाई

तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा (TMC MP Mahua Moitra) ने दिल्ली हाई कोर्ट में BJP सांसद निशिकांत दुबे (BJP MP Nishikant Dubey) , वकील जय अनंत देहाद्रई और कई मीडिया संगठनों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इस पूरे की मामले की सुनवाई शुक्रवार को जस्टिस सचिन दत्ता की कोर्ट करेगी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा (TMC MP Mahua Moitra) ने दिल्ली हाई कोर्ट में BJP सांसद निशिकांत दुबे (BJP MP Nishikant Dubey) , वकील जय अनंत देहाद्रई और कई मीडिया संगठनों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इस पूरे की मामले की सुनवाई शुक्रवार को जस्टिस सचिन दत्ता की कोर्ट करेगी। बता दें कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (BJP MP Nishikant Dubey) और देहाद्राई ने दावा किया था कि सांसद महुआ मोइत्रा (MP Mahua Moitra)ने संसद में सवाल पूछने के लिए रिश्वत ली थी।

पढ़ें :- संसद सदस्यता रद्द होने के बाद बोलीं महुआ मोइत्रा, 'अब मेरे घर CBI भेजी जाएगी, मुझे टॉर्चर किया जाएगा'

निशिकांत दुबे ने लगाया था आरोप

निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey)ने रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra)नकदी और उपहारों के बदले बिजनेस टाइकून दर्शन हीरानंदानी की ओर से संसद में सवाल उठाने के लिए सहमत हुए थे। दावा किया गया कि इनमें से कुछ सवाल अडानी समूह (Adani Group) से संबंधित थे, जो हीरानंदानी का प्रतिस्पर्धी है। निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey)  ने ये आरोप जय अनंत देहाद्राई की ओर से CBI को दी गई एक शिकायत के आधार पर लगाया, जिसमें उन्होंने दावा किया गया था कि इस बात के पक्के सबूत हैं कि मोइत्रा ने हीरानंदानी से रिश्वत ली थी।

देहाद्राई ने दावा किया कि महुआ मोइत्रा ने हीरानंदानी को अपने ऑनलाइन लोकसभा खाते का पूरा एक्सेस दिया था जिससे उन्होंने अपनी पसंद के संसदीय सवाल करने के लिए दुरुपयोग किया। यह भी दावा किया गया कि महुआ द्वारा पूछे गए 61 सवालों में से 50 सवाल ऐसे थे।बता दें कि TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने पहले निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) , देहादराय और कई मीडिया संगठनों को कानूनी नोटिस भी भेजा था। महुआ ने सभी आरोपों को ख़ारिज़ करते कहा कि आरोप प्रथम दृष्टया झूठे हैं और राजनीतिक लाभ लेने और व्यक्तिगत प्रतिशोध लेने के लिए लगाए गए हैं।

भाजपा सांसद ने की जांच की मांग

पढ़ें :- TMC MP महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता खत्म करने की सिफारिश, लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

इससे पहले सोमवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (BJP MP Nishikant Dubey) ने आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव (IT Minister Ashwini Vaishnav) को पत्र लिखकर सांसद महुआ मोइत्रा के लोकसभा पोर्टल पर लॉगइन करने का मुद्दा उठाया था। भाजपा सांसद ने पत्र के जरिए आईटी मंत्री (IT Minister) से लॉगइन क्रेडेंशियल की जांच कराने की मांग की है।भाजपा सांसद ने अपने पत्र में लिखा कि जैसा की आपको मालूम है कि सरकारी वेबसाइट के संचालन का जिम्मा नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) के पास है। NIC के पास हर यूजर के लॉगइन का ब्योरा रहता है। इसलिए मेरी आपसे यह अपील है कि इसकी जांच कराएं और यह पता लगाएं कि लोकसभा अकाउंट को किसी ऐसी जगह से एक्सेस किया गया जहां वे मौजूद नहीं थीं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...