1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 12 फरवरी 2022 का राशिफल : इनका सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, पढ़ें अपनी राशि का हाल

12 फरवरी 2022 का राशिफल : इनका सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, पढ़ें अपनी राशि का हाल

Horoscope Rashifal 12 February 2022 : ज्योतिष विज्ञान में कुल 12 राशियों का वर्णन है। हर राशि का ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 12 फरवरी 2022 को शनिवार है। शनिवार का दिन हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी और शनिदेव की पूजा करें। आइए बताते हैं कि 12 फरवरी, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान?

By संतोष सिंह 
Updated Date

Horoscope Rashifal 12 February 2022 : ज्योतिष विज्ञान में कुल 12 राशियों का वर्णन है। हर राशि का ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 12 फरवरी 2022 को शनिवार है। शनिवार का दिन हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी और शनिदेव की पूजा करें। आइए बताते हैं कि 12 फरवरी, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान?

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

मेष राशि- आज के दिन आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा और नौकरी में आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख की प्राप्‍त‍ि होगी। क्रोध की तीव्रता में कमी आएगी। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। यात्रा पर जाने के योग हैं।

वृष राशि- इस राशि के जातकों को वाणी में मधुरता से नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रुके हुए काम बनेंगे।

मिथुन राशि- आपके अंदर धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

कर्क राशि- इस राशि के जातकों के मन में निराशा व असन्तोष भाव बनेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि सम्भव है।

पढ़ें :- Sita Navami 2024 : सीता नवमी का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है , जानें तिथि और पूजन

सिंह राशि- मानसिक शान्ति‍ बनी रहेगी। आज के दिन कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानी से छुटकारा म‍िलेगा। आय के स्रोत बनेंगे।

कन्या राशि- आज के दिन अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति‍ हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्‍तता बढ़ सकती है। तनाव से बचें।

तुला राशि- आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी।

वृश्चिक राशि- संयत रहें और परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

धनु राशि- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पिता से धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार का विस्तार होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। संतान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी।

पढ़ें :- 26 अप्रैल का राशिफल 2024 : कन्या समेत इन 5 राशियों के धन और भाग्य में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

मकर राशि- इस राशि के जातकों के कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। मेहनत भी अधिक रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि- मानसिक शान्ति‍ और शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।

मीन राशि- शासनसत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। आज के दिन वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे और सेहत का ध्यान रखें। खर्चों की अधि‍कता से परेशान रहेंगे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...