1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Breaking- आज विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया अपने पदों से दे सकते हैं इस्तीफा! कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी

Breaking- आज विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया अपने पदों से दे सकते हैं इस्तीफा! कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी

Vinesh Phogat and Bajrang Punia News: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। जिसमें पार्टी दिग्गज महिला रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया को चुनावी मैदान में उतारने जा रही है। खबर है कि दोनों मशहूर हस्तियां कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाली है। जिसके लिए आज वह अपने सरकार पदों से इस्तीफा देने सकते हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- BCCI ने टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप 2026 के ऐतिहासिक जीत पर 131 करोड़ रुपये इनाम का किया ऐलान

दरअसल, महिला रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया इस समय भारतीय रेलवे के ओएसडी पद पर कार्यरत हैं। एक न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार, सूत्रों ने बताया है की हलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना है। आज दोनों अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। बता दें कि विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने आज लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की है। जिसके बाद दोनों दिल्ली में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिलने पहुंचे हैं। जल्द ही कांग्रेस दोनों को लेकर ऐलान कर सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...