1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. TOKYO TO INDIA: देश के रतन टोक्यो से आज शाम आ रहे हैं वापस वतन, दिल्ली के अशोक होटल में होगा स्वागत सामारोह

TOKYO TO INDIA: देश के रतन टोक्यो से आज शाम आ रहे हैं वापस वतन, दिल्ली के अशोक होटल में होगा स्वागत सामारोह

भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले ​नीरज चोपड़ा समेत पुरुष हॉकी टीम के सदस्य आज शाम टोक्यो से वापस स्वदेश लौट रहे हैं। वे शाम पांच बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुचेंगे। सभी खिलाड़ियों के स्वागत के लिए दिल्ली के अशोक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

TOKYO TO INDIA: भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक(Tokyo Olympic) में गोल्ड मेडल जीतने वाले ​नीरज चोपड़ा समेत पुरुष हॉकी टीम के सदस्य आज शाम टोक्यो से वापस स्वदेश लौट रहे हैं। वे शाम पांच बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट(International Airport) पहुचेंगे। सभी खिलाड़ियों के स्वागत के लिए दिल्ली के अशोक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जहां दिल्ली के एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सभी खिलाड़ी रिफ्रेश होकर के अशोक होटल पहुचेंगे।

पढ़ें :- कांग्रेस CEC की बैठक में राहुल-प्रियंका की उम्मीदवारी पर फैसला कल!

जहां ओलंपिक में पदक पाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा। आपको बता दें कि कल समाप्त हुए टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारत ने कुल 7 पदक जीते हैं। जिसमें एक गोल्ड,दो रजत समेत चार कांस्य पदक शामिल है। ये खेल का महाकुंभ साल 2020 में ही होना था लेकिन वैश्विक बीमारी कोरोना(covid 19) के कारण इसे टाल दिया गया। फिर इसको साल 2021 में आयोजित किया गया। भारत के लिए नीरज चोपड़ा(Neeraj Chopra) ने जैवलीन थ्रो में गोल्ड पदक(Gold Medal) जीत कर के भारत का नाम पूरे विश्व में रौशन किया है।

वह व्यक्तिगत तौर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के दूसरे व आउट डोर गेम में गोल्ड पाने वाले पहले एथलीट हैं। नीरज के साथ साथ रवि दहिया ने फ्री स्टाइल कुश्ती(Kushti) में रजत तथा मीरा बाई चानू ने भारत्तोलन में रजत पदक जीता है। वही बजरंग पुनिया ने कुश्ती में कांस्य,पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में कांस्य,लवलीना ने मुक्केबाजी में कांस्य और हॉकी पुरुष टीम ने कांस्य पदक जीता है। भारत को कुल सात पदक हासिल हुए हैं। पीवी सिंधु(PV Sindhu) लागातार दो ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की प्रथम महिला हैं। वह रियो ओलंपिक में भी भारत के लिए बैडमिंटन(Badminton) में रजत पदक जीत चुकि हैं। अगला ओलंपिक साल 2024 में पेरिस में आयोजित होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...