HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Year Ender 2023: King Kohli ने इस साल जड़े सबसे ज्यादा शतक, देखें टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट

Year Ender 2023: King Kohli ने इस साल जड़े सबसे ज्यादा शतक, देखें टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट

Year Ender 2023: साल 2023 की विदाई और नए साल के स्वागत में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। भारतीय क्रिकेट फैंस के नजरिए से देखें तो यह साल खट्टा-मीठा रहा है। जहां एक तरफ दो आईसीसी ट्रॉफी को गंवाने का गम रहा तो दूसरी तरफ एशिया कप में धमाकेदार जीत, चोटिल खिलाड़ियों की वापसी और विराट कोहली का शानदार फॉर्म में आना शामिल रहा है। दरअसल, साल 2023 में किंग कोहली के बल्ले से खूब रन बरसे। फिर चाहे एशिया कप हो या वर्ल्ड कप हो वह हर तरफ छाए रहे। इस दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा शतक (सभी फॉर्मेट में) भी लगाए और वनडे में 50 शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 की 11 पारियों में 95.62 की औसत से सर्वाधिक 765 रन बनाए। जिसके लिए उन्हे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। आइए जानते हैं कि इस साल किन खिलाड़ियों के नाम सबसे ज्यादा शतक रहे। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Year Ender 2023: साल 2023 की विदाई और नए साल के स्वागत में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। भारतीय क्रिकेट फैंस के नजरिए से देखें तो यह साल खट्टा-मीठा रहा है। जहां एक तरफ दो आईसीसी ट्रॉफी को गंवाने का गम रहा तो दूसरी तरफ एशिया कप में धमाकेदार जीत, चोटिल खिलाड़ियों की वापसी और विराट कोहली का शानदार फॉर्म में आना शामिल रहा है।

पढ़ें :- Team India New Jersey: टीम इंडिया की नई जर्सी में रोहित-विराट की तस्वीरें वायरल; इतने रुपये रखी गयी कीमत

दरअसल, साल 2023 में किंग कोहली के बल्ले से खूब रन बरसे। फिर चाहे एशिया कप हो या वर्ल्ड कप हो वह हर तरफ छाए रहे। इस दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा शतक (सभी फॉर्मेट में) भी लगाए और वनडे में 50 शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 की 11 पारियों में 95.62 की औसत से सर्वाधिक 765 रन बनाए। जिसके लिए उन्हे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। आइए जानते हैं कि इस साल किन खिलाड़ियों के नाम सबसे ज्यादा शतक रहे।

2023 में तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी

विराट कोहली (भारत)- 8 शतक, सर्वाधिक स्कोर 186

शुबमन गिल (भारत)- 7 शतक, 208 सर्वाधिक स्कोर

पढ़ें :- India T20 World Cup Squad Announced : टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की चमकी किस्मत

डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड)- 6 शतक, 134 सर्वाधिक स्कोर

नजमुल हुसैन शान्तो (बांग्लादेश)- 5 शतक, 146 सर्वाधिक स्कोर

क्विंटन डी कॉक (साउथ अफ्रीका)- 5 शतक 174 सर्वाधिक स्कोर

डेवोन कॉनवे (न्यूज़ीलैंड)- 5 शतक 152* सर्वाधिक स्कोर,

टेम्बा बावुमा (साउथ अफ्रीका)- 4 शतक, 172 सर्वाधिक स्कोर

पढ़ें :- IPL Matches Today : आज अहमदाबाद और चेन्नई में खेले जाएंगे दो ब्लॉकबस्टर मुकाबले; हर हाल में चाहिए होगी जीत

फखर ज़मान (पाकिस्तान)- 4 शतक, 180* सर्वाधिक स्कोर

डेविड मलान (इंग्लैंड) 4 शतक, 140 सर्वाधिक स्कोर

एडेन मार्कराम (साउथ अफ्रीका) 4 शतक, 175 सर्वाधिक स्कोर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...