HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ट्रैक्टर रैली: आखिर हिंसा का जिम्मेदार कौन, किसान नेता या प्रशासन?

ट्रैक्टर रैली: आखिर हिंसा का जिम्मेदार कौन, किसान नेता या प्रशासन?

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली के कई हिस्सों में हिंसा की घटनाएं हुईं। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी लाल किले पर चढ़ गए। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी ने अपना झंडा लहरा दिए। ऐसे में कई सवाल उठते हैं। सवाल ये है कि इस कृत्य का जिम्मेदार कौन है? बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने किसानों को तय रूट से रैली निकालने की अनुमति दी थी।

पढ़ें :- Ladakh News : टैंक अभ्यास के दौरान हादसा, अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर, कई जवान घायल

किसानों ने तय रूट से रैली निकालने के साथ साथ दूसरें रूटों से जाने की जिद पर अड़ गये। जिससे किसानों और पुलिस के बीच असहमति बढ़ती गई और शांति से रैली निकालने का दावा धीरे धीरे हिंसक हो गया।

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें कहीं पुलिस किसानों को पीटती ​हुई तो कही किसान पुलिस पर हमला करते ​हुए दिख रहे हैं। वहीं, कई जगहों पर ट्रैक्टर से पुलिस के द्वारा की गई बैरेकेडिंग तोड़ते हुए प्रदर्शनकारी दिखाई दे रहे है। इन सभी मामलों का जिम्मेदार कौन ये एक बड़ा सवाल है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...