HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सूरत में दर्दनाक हादसा: एक परिवार के सात लोगों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

सूरत में दर्दनाक हादसा: एक परिवार के सात लोगों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के सूरत में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां पर एक परिवार के सात लोगों ने सुसाइड कर लिया। इसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। ये घटना सूरत के पालनपुर जकातनाक रोड की है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Gujarat News: गुजरात के सूरत में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां पर एक परिवार के सात लोगों ने सुसाइड कर लिया। इसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। ये घटना सूरत के पालनपुर जकातनाक रोड की है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि, छह लोगों ने जहर खाया है, जबकि एक व्यक्ति ने फांसी लगाई है। अभी इसकी जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान मनीष सोलंकी, उसकी पत्नी रीता, मनीष के पिता कानू, माता शोभा और तीन बच्चे दिशा, काव्या और कुशल के रूप में हुई है।

पढ़ें :- सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी

मीडिया रिपोर्ट की माने तो, मनीष का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि, आर्थिक तंगी घटना का कारण बनी है। इसके साथ ही आशंका जताई जा रही है कि मीनष ने परिवार के अन्य सदस्यों का जहर देकर मार दिया, जिसके बाद खुद फंदे से लटककर जान दे दी। कहा जा रहा है कि, मनीष का फर्नीचर का बिजनेस था ओर उसके यहां कई कर्मचारी भी काम करते थे। शनिवार को कर्मचारियों ने मनीष से संपर्क करने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद कर्मचा​री वहां पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस ने जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कहा जा रहा है कि, पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आर्थिक तंगी का जिक्र किया गया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

 

पढ़ें :- सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा, जयराम रमेश ने दी जानकारी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...