1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Train Accident : 2014 से अब तक हुए बड़े रेल हादसों सूची शेयर कर कांग्रेस ने पूछा मोदी जी ये जिम्मेदारी किसकी?

Train Accident : 2014 से अब तक हुए बड़े रेल हादसों सूची शेयर कर कांग्रेस ने पूछा मोदी जी ये जिम्मेदारी किसकी?

झारखंड में हावड़ा मुंबई मेल रेल हादसे (Howrah Mumbai Mail Train Accident) पर चिंता जताते हुए कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने अपने अधिकारिक एक्स पोस्ट परे रेल हादसों की सूची कर मोदी सरकार (Modi Government) से सवाल दागा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। 13 दिन में 7 रेल हादसों ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। देश में धड़ाधड़ा हो रहे रेल हादसों ने मोदी सरकार (Modi Government)  को कटघरे में खड़ा कर दिया है। झारखंड में हावड़ा मुंबई मेल रेल हादसे (Howrah Mumbai Mail Train Accident) पर चिंता जताते हुए कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने अपने अधिकारिक एक्स पोस्ट पर रेल हादसों की सूची कर मोदी सरकार (Modi Government) से सवाल दागा है।

पढ़ें :- मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले -बीजेपी असम में पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है,कांग्रेस खुशियां लूटने वाली पार्टी

कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने लिखा कि मोदी सरकार (Modi Government)  , रेल मंत्रालय (Railway Ministry) और रील मंत्री की गंभीरता को समझिए। जून-जुलाई में हुए रेल हादसों में 21 लोगों की जान चली गई और 100 से ज़्यादा लोग घायल हुए। कांग्रेस ने कहा कि खस्ता रेल व्यवस्था से देश में मौत का तांडव चल रहा है, लेकिन किसी की जवाबदेही तय नहीं हो रही। पार्टी ने लिखा कि रेल मंत्री का जिम्मेदारी से दूर-दूर तक नाता नहीं है और मोदी तो अपनी दुनिया में मस्त हैं। जनता मरे तो मरे, इन्हें फर्क नहीं पड़ता।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने साधा निशाना: बोले- TMC के पापों का घड़ा भर चुका”, बंगाल में बदलाव का दावा

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें

कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने अपने अधिकारिक एक्स पोस्ट पर लिखा कि एक और रेल हादसा। आज सुबह झारखंड में मुंबई-हावड़ा मेल हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में लोगों की मौत और घायल होने की सूचना है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

पढ़ें :- होर्मुज जलड़मरूमध्य खोलने के लिए सल्तनत और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के बीच चर्चा शुरू

प्रियंका गांधी ने लिखा कि रेलवे को दुरुस्त करने की बजाय दुर्घटनाग्रस्त बनाने के लिए क्या रेलमंत्री की जिम्मेदारी नहीं तय होनी चाहिए?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि झारखंड में हुई भीषण रेल दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। घायलों के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं।

उन्होंने कहा कि रेलवे आम लोगों की सवारी कही जाती थी, लेकिन न तो अब इसमें आम लोगों के लिए सहूलियत बची है और न ही सुरक्षा। पिछले 2 हफ्तों में आधा दर्जन से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, आम लोगों की जानें जा रही हैं। लेकिन रेल मंत्री और सरकार के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही। प्रियंका गांधी ने लिखा कि रेलवे को दुरुस्त करने की बजाय दुर्घटनाग्रस्त बनाने के लिए क्या रेलमंत्री की जिम्मेदारी नहीं तय होनी चाहिए? क्या हर दुर्घटना के बाद बस हीलाहवाली करके जिम्मेदारी से मुंह मोड़ा जा सकता है? जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि आम लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ बंद होना जरूरी है।

पढ़ें :- डबल वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर! यूपी-Delhi समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...