HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Trick identify real asafoetida: कहीं असली समझ कर आप भी तो नहीं खरीद लाती नकली हींग, इस ट्रिक से जाने असली और नकली की पहचान

Trick identify real asafoetida: कहीं असली समझ कर आप भी तो नहीं खरीद लाती नकली हींग, इस ट्रिक से जाने असली और नकली की पहचान

असली हींग की महक में ऐसा जादू होता है कि उसकी खुशबू घर के आस पास तक महसूस की जा सकती है। हींग का यूज खाने में बेहतरीन सुगंध और अच्छी सेहत के लिए किया जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Trick identify real asafoetida:  आज के समय में अगर किसी को किसी चीज की जानकारी न हो तो लोग बहुत आसानी आंखो में धूल झोंक सकते है। असली चीज असली ही होती है। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको असली और नकली हींग की पहचान करने की ट्रिक बताने जा रहे हैं।

पढ़ें :- Low BP की समस्या बन सकती है हार्ट अटैक या स्ट्रोक का कारण, छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

असली हींग (real asafoetida) की महक में ऐसा जादू होता है कि उसकी खुशबू घर के आस पास तक महसूस की जा सकती है। हींग का यूज खाने में बेहतरीन सुगंध और अच्छी सेहत के लिए किया जाता है।

हींग पाचनतंत्र को बेहतर करती है और स्वाद के साथ साथ सुगंध ही लाता है। कई बीमारियों से भी बचाता है। वहीं अगर आप नकली हींग का सेवन करते हैं तो इसके उलटे परिणाम मिलने लगते है।

अगर आप हींग खरीदने जा रही हैं तो कुछ ट्रिक को फॉलो करके असली और नकली हींग की पहचान कर सकती है। इसके लिए आप हींग को जलाकर देखे। अगर हींग असली (real asafoetida) होगी तो जलने पर उसकी लौ चमकदार हो जाती है। अगर हींग नकली होगी तो वह जलती नहीं है।

असली हींग भूरे रंग की होती है। हींग को घी में छौंकने पर फूलने लगती है और इसका रंग लाल हो जाता है। ऐसा न होने पर समझ लीजिए नकली है। इसके अलावा अगर आप हींग को पानी में मिक्स करेंगे तो असली हींग (real asafoetida) सफेद हो जाती है।

पढ़ें :- Food Warnings: खराब खाने से हर साल 60 करोड़ लोग हो रहे बीमार; 4 लाख से ज्यादा मौतें

जबकि नकली हींग को कोई चेंज नहीं होता है। असली हींग की खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है। असली हींग (real asafoetida) लगे हाथ को साबुन से साफ करने के बाद भी उसकी सुगंध बरकरार रहती है। नकली हींग की सुगंध अधिक समय तक नहीं टिकती है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...