HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Tripura Government Formation : त्रिपुरा में नए CMआठ मार्च को लेंगे शपथ, PM Modi समेत भाजपा के कई नेता होंगे शामिल

Tripura Government Formation : त्रिपुरा में नए CMआठ मार्च को लेंगे शपथ, PM Modi समेत भाजपा के कई नेता होंगे शामिल

हाल ही में संपन्न त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत हुई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tripura Government Formation: हाल ही में संपन्न त्रिपुरा विधानसभा चुनाव (Tripura Assembly Election) में भारतीय जनता पार्टी (bjp) की बंपर जीत हुई है। यहां भाजपा अपनी सहयोगी पार्टी इंडिजीनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (ipft) के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने जा रही है। बताया जा रहा है ​कि शपथ ग्रहण समारोह आठ मार्च होगा।

पढ़ें :- One Nation, One Election पर बढ़ा सियासी घमासान, खरगे बोले-केवल ध्यान भटकाने का भाजपाई मुद्दा

इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित होंगे। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह विवेकानंद मैदान में होगा। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा।

वाम मोर्चा का दावा है कि हाल में संपन्न चुनावों करीब 60 प्रतिशत जनादेश भाजपा के विरुद्ध था। भाजपा का मत प्रतिशत 39 प्रतिशत रहा। वाम मोर्चा के संयोजक नारायण बोले की पांच साल की सरकार के कामकाज को देखते हुए परीणाम संतोषजनक नहीं है।भाजपा के खिलाफ करीब 60 प्रतिशत जनादेश यह दर्शाता है कि पार्टी पर जनता भरोसा नहीं करती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...