Trump Latest Interview 2026 : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर अपने सख्त तेवरों से वैश्विक राजनीति में भूचाल ला दिया है। बता दें कि ट्रंप अपने बेबाक अंदाज और कड़े फैसलों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में अमेरिकी न्यूज चैनल 'न्यूजनेशन' (American news channel 'NewsNation') को दिए एक विस्फोटक इंटरव्यू में इस बार सीधे तौर पर ईरान को नेस्तनाबूद करने की चेतावनी दी है।
Trump Latest Interview 2026 : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर अपने सख्त तेवरों से वैश्विक राजनीति में भूचाल ला दिया है। बता दें कि ट्रंप अपने बेबाक अंदाज और कड़े फैसलों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में अमेरिकी न्यूज चैनल ‘न्यूजनेशन’ (American news channel ‘NewsNation’) को दिए एक विस्फोटक इंटरव्यू में इस बार सीधे तौर पर ईरान को नेस्तनाबूद करने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने उन धमकियों का जवाब दिया है, जो उन्हें ईरान की ओर से मिल रही हैं। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान के भीतर तबाही मचा रखी है।
इंटरव्यू के दौरान जब ट्रंप से उनकी सुरक्षा और ईरान से मिल रही हत्या की धमकियों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बिना किसी झिझक के अपनी रणनीति साफ कर दी। ट्रंप ने कहा कि मैंने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर मुझे खरोंच भी आई या मुझे कुछ भी हुआ, तो हम पूरे ईरान को दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे। उन्होंने बेहद कड़े लहजे में कहा कि अमेरिका की जवाबी कार्रवाई इतनी भयानक होगी कि दुनिया देखती रह जाएगी। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि किसी भी देश के राष्ट्रपति को टारगेट करना सीधे तौर पर अमेरिका के अस्तित्व को चुनौती देना है, और इसका अंजाम सिर्फ और सिर्फ पूर्ण विनाश होगा।
बता दें कि इजरायल और अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभियान के पहले ही दिन ईरान के सबसे ताकतवर नेता रहे आयतुल्लाह अली खामेनेई की हत्या कर दी गई थी। इस सटीक सर्जिकल स्ट्राइक में न केवल खामेनेई, बल्कि उनकी पत्नी, बहू और दामाद समेत परिवार के कई सदस्य मारे गए थे। अब ईरान की कमान मोजतबा खामेनेई के हाथों में है, लेकिन उनकी राह भी कांटों भरी दिख रही है। हाल ही में ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की हत्या के बाद मोजतबा ने ‘खून का बदला खून’ से लेने की बात कही है। लेकिन ट्रंप ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि वे ईरान में अपनी पसंद का ‘सुप्रीम लीडर’ देखना चाहते हैं, जिसका सीधा मतलब है कि अब मोजतबा अमेरिका के निशाने पर हैं।
अली लारीजानी (Ali Larijani) की मौत ईरान के लिए एक बहुत बड़ा रणनीतिक झटका है। लारीजानी के जनाजे के बाद मोजतबा खामेनेई ने जिस तरह से अपराधियों को कीमत चुकाने की चेतावनी दी है। उस पर वाशिंगटन में कोई खास असर नहीं दिख रहा। विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व को एक-एक करके खत्म करने की अमेरिका-इजरायल (USA-Israel) की यह रणनीति तेहरान को अंदर से खोखला कर रही है। ट्रंप ने अपने इंटरव्यू में यह भी साफ कर दिया कि वे ईरान के परमाणु कार्यक्रम और उसकी सैन्य शक्ति को जड़ से खत्म करने के मिशन पर हैं।