1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ट्रंप ने कहा- भारत अब ईरान से नहीं, वेनेजुएला से खरीदेगा तेल; कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

ट्रंप ने कहा- भारत अब ईरान से नहीं, वेनेजुएला से खरीदेगा तेल; कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

Venezuelan Oil : भारतीय संसद में केंद्रीय बजट पेश होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत अब ईरान की जगह वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। जिसको लेकर देश में सियासी पारा चढ़ने लगा है। कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं कि अमेरिकी नेता "हमारी अपनी सरकार ने क्या किया है या क्या करने वाली है, इसकी जानकारी दे रहे हैं।"

By Abhimanyu 
Updated Date

Venezuelan Oil : भारतीय संसद में केंद्रीय बजट पेश होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत अब ईरान की जगह वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। जिसको लेकर देश में सियासी पारा चढ़ने लगा है। कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं कि अमेरिकी नेता “हमारी अपनी सरकार ने क्या किया है या क्या करने वाली है, इसकी जानकारी दे रहे हैं।”

पढ़ें :- LPG Rate Hike : आम आदमी को बजट पेश होने से पहले लगा महंगाई का झटका, गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

दरअसल, विपक्षी पार्टी ने यह बात तब कही जब ट्रंप ने एयर फ़ोर्स वन में यात्रा के दौरान पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, “चीन का स्वागत है और हम तेल पर एक शानदार डील करेंगे। हम चीन का स्वागत करते हैं।” ट्रंप ने कहा, “हमने पहले ही एक डील कर ली है। भारत आ रहा है, और वे ईरान से तेल खरीदने के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदने जा रहे हैं। तो, हमने पहले ही वह डील, डील का कॉन्सेप्ट कर लिया है।”

इस पर कांग्रेस के महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने एक्स पोस्ट में लिखा, “उन्होंने हमें बताया कि ऑपरेशन सिंदूर रोक दिया गया है। उन्होंने हमें बताया कि भारत ने रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया है। और अब यह। राष्ट्रपति ट्रंप हमें लगातार यह जानकारी दे रहे हैं कि हमारी अपनी सरकार ने क्या किया है या क्या करने वाली है।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...