HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Twin Towers case: ट्विन टावर्स जमींदोज होने के बाद भ्रष्ट अफसरों पर कब होगी कार्रवाई?

Twin Towers case: ट्विन टावर्स जमींदोज होने के बाद भ्रष्ट अफसरों पर कब होगी कार्रवाई?

नोएडा में बने ट्विन टावर्स को आज ढहा दिया गया है। महज कुछ ही सेकेंड में ये बिल्डिंग जमींदोज हो गई। इस ट्विन टावर्स के निर्माण में जमकर नियमों की अनदेखी की गई थी। अफसरों की मिलीभगत से इस गगनचुंबी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। हालांकि, अब इस बिल्डिंग केा ध्वस्त कर दिया गया है।

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

Twin Towers case:  नोएडा में बने ट्विन टावर्स को आज ढहा दिया गया है। महज कुछ ही सेकेंड में ये बिल्डिंग जमींदोज हो गई। इस ट्विन टावर्स के निर्माण में जमकर नियमों की अनदेखी की गई थी। अफसरों की मिलीभगत से इस गगनचुंबी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। हालांकि, अब इस बिल्डिंग केा ध्वस्त कर दिया गया है। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि आखिर इस बिल्डिंग के निर्माण के दौरान बिल्डर्स से मिलीभगत करने वाले अफसरों पर कब कार्रवाई होगी।

पढ़ें :- सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी

वहीं, अब एक सूची सामने आई है, जो इस ट्विन टावर्स के निर्माण के दौरान बिल्डर्स की मदद किए थे। वहीं, उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी का कहना है कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि, सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बाद इन अवैध टावरों को गिराया जा रहा है। ये साबित करता है कि कानून से कोई बच नहीं सकता। ये उन लोगों को सख्त संदेश देगा कि राज्य में अवैध काम को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

नोएडा ट्विन टॉवर्स के भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों की सूची

1-मोहिंदर सिंह /CEO नोएडा (रिटायर्ड)
2-एस.के.द्विवेदी /CEO,नोएडा (रिटायर्ड)
3-आर.पी.अरोड़ा/अपर CEO,नोएडा (रिटायर्ड)
4-यशपाल सिंह/विशेष कार्याधिकारी (रिटायर्ड)
5- स्व. मैराजुद्दीन/प्लानिंग असिस्टेंट (रिटायर्ड)
6-ऋतुराज व्यास/ सहयुक्त नगर नियोजक(वर्तमान में यमुना प्राधिकरण में प्रभारी महाप्रबंधक)
7-एस.के.मिश्रा /नगर नियोजक (रिटायर्ड)
8-राजपाल कौशिक/वरिष्ठ नगर नियोजक (रिटायर्ड)
9-त्रिभुवन सिंह/मुख्य वास्तुविद नियोजक (रिटायर्ड)
10-शैलेंद्र कैरे/उपमहाप्रबन्धक,ग्रुप हाउसिंग (रिटायर्ड)
11-बाबूराम/परियोजना अभियंता (रिटायर्ड)
12-टी.एन.पटेल/प्लानिंग असिस्टेंट (सेवानिवृत्त)
13-वी.ए.देवपुजारी/मुख्य वास्तुविद नियोजक (सेवानिवृत्त)
14-श्रीमती अनीता/प्लानिंग असिस्टेंट (वर्तमान में उ.प्र.राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण)
15- एन.के. कपूर /एसोसिएट आर्किटेक्ट (सेवानिवृत्त)
16-मुकेश गोयल/नियोजन सहायक (वर्तमान में प्रबंधक नियोजक के पद पर गीडा में कार्यरत)
17-प्रवीण श्रीवास्तव/सहायक वास्तुविद (सेवानिवृत्त)
18-ज्ञानचंद/विधि अधिकारी (सेवानिवृत्त)
19-राजेश कुमार /विधि सलाहकार (सेवानिवृत्त)
20- स्व. डी.पी. भारद्वाज/प्लानिंग असिस्टेंट
21-श्रीमती विमला सिंह/ सहयुक्त नगर नियोजक
22-विपिन गौड़/महाप्रबंधक (सेवानिवृत्त)
23-एम.सी.त्यागी/परियोजना अभियंता (सेवानिवृत्त)
24-के.के.पांडेय/ मुख्य परियोजना अभियंता
25-पी.एन.बाथम/ अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी
26-ए.सी सिंह/वित्त नियंत्रक (सेवानिवृत्त)

सुपरटेक लिमिटेड के निदेशक तथा आर्किटेक्ट की सूची
1-आर.के.अरोड़ा-निदेशक
2-संगीता अरोड़ा-निदेशक
3-अनिल शर्मा-निदेशक
4-विकास कंसल-निदेशक

पढ़ें :- सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा, जयराम रमेश ने दी जानकारी

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...