1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का निधन, 40 दिन का राष्ट्रीय शोक

UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का निधन, 40 दिन का राष्ट्रीय शोक

संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान (Sheikh Khalifa Bin Zayed Al Nahyan) का शुक्रवार को निधन हो गया है। यह जानकारी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम ने दी है। राष्ट्रपति जायद अल नहयान (Zayed Al Nahyan) पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी उम्र 73 साल थी। राष्ट्रपति की मौत के बाद सरकार की तरफ से 40 दिन के राष्ट्रीय शोक (40 days of national mourning) का ऐलान किया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान (Sheikh Khalifa Bin Zayed Al Nahyan) का शुक्रवार को निधन हो गया है। यह जानकारी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम ने दी है। राष्ट्रपति जायद अल नहयान (Zayed Al Nahyan) पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी उम्र 73 साल थी। राष्ट्रपति की मौत के बाद सरकार की तरफ से 40 दिन के राष्ट्रीय शोक (40 days of national mourning) का ऐलान किया गया है।

पढ़ें :- पाकिस्तानी युवती के अंदर धड़क रहा है भारतीय दिल, चेन्नई में सफल हार्ट ट्रांसप्लांट

40 दिन तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। राष्ट्रीय शोक के साथ-साथ देश के सभी प्राइवेट और सरकारी सेक्टर्स के लिए तीन दिनों का अवकाश घोषित किया गया है।

बता दें कि शेख खलीफा 3 नवंबर 2004 से संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति के पद पर थे। 2019 में वे चौथी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए थे। उन्हें अपने पिता के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया था। कई इस्लामी राष्ट्र के साथ साथ दूसरे कई बड़े देशों ने शेख खलीफा की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...