HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Ukraine-Russia War: यूक्रेन में पंजाब के रहने वाले एक और भारतीय की मौत

Ukraine-Russia War: यूक्रेन में पंजाब के रहने वाले एक और भारतीय की मौत

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का आज सातवां दिन है। रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। इस बीच भारत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो यहां पर एक और भारतीय की जान गई है। जान गंवाने वाला शख्स पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है और उनकी उम्र 22 साल के करीब है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ukraine-Russia War: यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का आज सातवां दिन है। रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। इस बीच भारत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो यहां पर एक और भारतीय की जान गई है। जान गंवाने वाला शख्स पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है और उनकी उम्र 22 साल के करीब है।

पढ़ें :- सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी

बताया जा रहा है कि बीमारी के कारण युवक की जान गयी है। वह यूक्रेन की विनित्सिया मेडिकल यूनिवर्सिटी के अस्पताल में भर्ती थे। ब्रेन स्ट्रोक की वजह से वह आईसीयू में एडमिट थे। उपचार के दौरान युवक की जान चली गई। बता दें कि, इससे पहले कर्नाटक के रहने वाले नवीन गोलीबारी के दौरान जान चली गई थी।

नवीन शेखरप्पा वहां रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। अपने दोस्त के लिए वो खाना लाने गया तभी गोलीबारी का शिकार हो गया। बता दें कि, अभी भी यूक्रेन के खारकीव में कई छात्र फंसे हुए हैं। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने की कोशिश की जा रही है। सरकार भारतीयों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चला रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...