HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Umesh Pal Murder Case: विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे उमेश पाल, सपा में हुए थे शामिल

Umesh Pal Murder Case: विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे उमेश पाल, सपा में हुए थे शामिल

उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुटी है। इधर, जांच में कई तथ्य चौंकाने वाले सामने आ रहे हैं। उमेश पाल (Umesh Pal) की राजनीतिक महत्वाकांक्षा भी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो उमेश पाल (Umesh Pal) 2022 के विधानसभा चुनाव में फाफामऊ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुटी है। इधर, जांच में कई तथ्य चौंकाने वाले सामने आ रहे हैं। उमेश पाल (Umesh Pal) की राजनीतिक महत्वाकांक्षा भी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो उमेश पाल (Umesh Pal) 2022 के विधानसभा चुनाव में फाफामऊ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे।

पढ़ें :- योगी सरकार का गैंगस्टर सद्दाम और लल्ला गद्दी पर बड़ा एक्शन, 5.29 करोड़ रुपये की संपत्ति को किया कुर्क

इसको लेकर उन्होंने समाजवादी पार्टी के कई नेताओं से पैरवी कराई थी। यही नहीं उमेश पाल (Umesh Pal)  अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी का दामन भी थामे थे लेकिन टिकट नहीं मिलने के कारण वो​ फिर से भाजपा में आ गए थे।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो तत्कालीन जिला उपाध्यक्ष के जरिए करीब आठ महीने पहले उमेश पाल (Umesh Pal)  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  से लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर मिले थे। तब बाकायदा अखिलेश (Akhilesh Yadav)  की मौजूदगी में उमेश को सपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई थी। बताया जा रहा है कि, उमेश पाल ने 20 फरवरी 2021 को सपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

 

पढ़ें :- अतीक अहमद के बेटे और शूटर गुलाम को ढेर करने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...