1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. डिप्टी सीएम को लेकर बोले ​केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, कहा और कितना लालची हो सकता हूं

डिप्टी सीएम को लेकर बोले ​केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, कहा और कितना लालची हो सकता हूं

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar assembly elections) में एनडीए की धमाके दार जीत हुई है। बिहार में 243 विधानसभा सीट है, जिसमें 202 सीटे एनडीए गठबंधन ने जीत ली है। इस केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी ने 19 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। गुरुवार को नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद शपथ ली है। इसके साथ ही दो उपमुख्यमंत्री भी ​बनाए गए है। वहीं बिहार में 24 विधायकों को मंत्री मंडल में शामिल किया गया है।

By Satish Singh 
Updated Date

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar assembly elections) में एनडीए की धमाके दार जीत हुई है। बिहार में 243 विधानसभा सीट है, जिसमें 202 सीटे एनडीए गठबंधन ने जीत ली है। इस केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी ने 19 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। गुरुवार को नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद शपथ ली है। इसके साथ ही दो उपमुख्यमंत्री भी ​बनाए गए है। वहीं बिहार में 24 विधायकों को मंत्री मंडल में शामिल किया गया है। इसमें दो मंत्री चिराग पासवान की पार्टी से है। चिराग पासवान ने डिप्टी सीएम पद को लेकर बड़ा दिया है।

पढ़ें :- World Book of Records London में अब नीतीश कुमार का बजा डंका, भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में दर्ज की एक अद्वितीय उपलब्धि

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने दूसरी बार 200 का आंकड़ा पार किया है। एनडीए ने 2010 के विधानसभा चुनाव में जहां 206 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं इस बार 202 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की है। नीतीश कुमार ने जहां दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं भाजपा के नेता विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के अन्य प्रमुख नेता की उपस्थित रहे।

बता दे कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लेकर अनुमान लगाया जा रहा था कि उपमुख्यमंत्री पद चिराग की पार्टी को मिलेगा। शपथ ग्रहण समारोह के बाद केंद्रीय मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि 2021 में देश में सभी ने मेर संघर्ष देखा है। इस दौरान में आस—पास एक आदमी भी नहीं होता था। उन्होने कहा कि 2024 लेकासभा चुनाव में अपनी पार्टी से वह अकेले ही सांसद थे। इसके बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझ पर भरोसा किया और पांच लोक सभा सीटें लड़ने के लिए मुझे दी, जिस पर में खड़ा उतरा और सभी सीटों पर जीत दर्ज कि। 2025 विधानसभा चुनाव में मेरी पार्टी का एक भी विधायक नहीं था। इसके बाद भी गठबंधन ने मुझे 29 सीटें चुनाव लड़ने के ​दी, जिसमें 19 सीटों पर मेरी पार्टी ने जीत दर्ज कि। वहीं बिना मांगे ही गठबंधन की ओर से मेरी पार्टी के दो विधायकों को मंत्री बना दिया गया। इतना कुछ मिलने के बाद भी अब मैं गठबंधन से कुछ मांगू तो मुझसे बड़ा लालची कोई नहीं होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...