HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Assembly Election 2022 : योगी सरकार ​का बड़ा फैसला, दुर्गा शंकर मिश्रा बने यूपी के मुख्य सचिव

UP Assembly Election 2022 : योगी सरकार ​का बड़ा फैसला, दुर्गा शंकर मिश्रा बने यूपी के मुख्य सचिव

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) से पहले बुधवार को योगी सरकार (Yogi Government) ने बड़ा फैसला किया है। सरकार ने 1984 बैच के IAS अधिकारी दुर्गाशंकर मिश्र (Durga Shankar Mishra ) को राज्य का मुख्य सचिव (Chief Secretary ) नियुक्त कर दिया है। बता दें कि दुर्गाशंकर मिश्र वर्तमान में भारत सरकार के आवास एवं शहरी मंत्रालय के सचिव पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा दुर्गाशंकर मिश्र के पास इसके अलावा दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का भी चार्ज है। वे DMRC के भी अध्यक्ष हैं। अब उन्हें उत्तर प्रदेश भेजा जाएगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) से पहले बुधवार को योगी सरकार (Yogi Government) ने बड़ा फैसला किया है। सरकार ने 1984 बैच के IAS अधिकारी दुर्गाशंकर मिश्र (Durga Shankar Mishra ) को राज्य का मुख्य सचिव (Chief Secretary ) नियुक्त कर दिया है।

पढ़ें :- Maharajganj:अगामी चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बॉर्डर किया निरीक्षण 

बता दें कि दुर्गाशंकर मिश्र वर्तमान में भारत सरकार के आवास एवं शहरी मंत्रालय के सचिव पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा दुर्गाशंकर मिश्र के पास इसके अलावा दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का भी चार्ज है। वे DMRC के भी अध्यक्ष हैं। उनकी नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है। अब उन्हें उत्तर प्रदेश भेजा जाएगा। आईएएस मिश्रा दो दिन बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार मिलेगा। यूपी में फरवरी मार्च में होने वाले चुनाव को देखते हुए उनकी नियुक्ति काफी अहम हो जाती है।

बता दें कि दुर्गाशंकर ने आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह मऊ जनपद के रहने वाले हैं। दुर्गाशंकर मिश्र आगरा और सोनभद्र समेत कई जनपदों के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...