1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: मैनपुरी की करहल से चुनाव लड़ेंगे तो हारेंगे अखिलेश यादव, भाजपा सांसद ने किया दावा

UP Election 2022: मैनपुरी की करहल से चुनाव लड़ेंगे तो हारेंगे अखिलेश यादव, भाजपा सांसद ने किया दावा

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है। इसको लेकर भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव (Harnath Singh Yadav) ने अखिलेश पर निशाना साधा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अगर यहां से चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें हार का सामना करना पड़ सकता है। न्यूज एजेंसी से बात करते हुए भाजपा सासंद ने कहा कि अखिलेश (Akhilesh Yadav) विधानसभा चुनाव को लेकर घबराए हुए हैं। इसके कारण ही उनके कभी आजमगढ़ तो कभी बदायूं तो कभी संभल से चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है।

उन्होंने कहा कि इन दिनों अफवाह चल रही है कि अखिलेश (Akhilesh Yadav) मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। अगर ऐसा होता है तो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बड़े अंतर से यहां से हारेंगे। भाजपा सांसद ने कहा कि अब मैनपुरी की स्थिति पहले जैसे नहीं रह गई है। वहां पर अब भाजपा जमीनी स्तर पर काफी मजबूत हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल के दौरान गुंडों और माफियाओं ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया था। महिलाएं और लड़कियां असुरक्षित थीं और उन्हें घर के अंदर रहने के लिए मजबूर किया जाता था।

पढ़ें :- SC और EC  ‘सूरत’ की घटना का स्वत: संज्ञान लेकर षड्यंत्रकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दे : अखिलेश यादव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...