1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर आजाद

UP Election 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर आजाद

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के शंखनाद के बाद प्रदेश का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे हैं। आजाद समाज पार्टी के चीफ चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) भी चुनावी मैदान में उतर आए हैं। पार्टी की तरफ से ऐलान किया गया है कि चंद्रशेखर (chandrashekhar) गोरखपुर सदर (Gorakhpur Sadar) से चुनाव लड़ेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- IAF Aircraft Crashes : जैसलमेर में भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश, नियमित उड़ान के दौरान हुआ हादसा

दरअसल, बीते काफी दिनों से उनके चुनाव लड़ने की चर्चाएं हो रहीं थीं। हालांकि, चंद्रशेखर (chandrashekhar) कई मौकों पर कह चुके थे कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि, अब वो खुद ही चुनावी मैदान में उतर आए हैं।

सपा से नहीं हुआ गठबंधन
बता दें कि, बीते दिनों चंद्रशेखर और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलश यादव (Akhilesh Yadav) के बीच मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच बातचीत में सीटों पर सहमति नहीं बनी। इसके कारण इनका गठबंधन नहीं हो सका। हालांकि, बाद में चंद्रशेखर (chandrashekhar) ने अखिलेश यादव पर हमला करते हुए उन्हें दलित विरोधी बताया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...