1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: अगर कैंट से ​अर्पणा को भाजपा ने दिया टिकट तो रीता बहुगुणा कर सकती हैं बगावत?

UP Election 2022: अगर कैंट से ​अर्पणा को भाजपा ने दिया टिकट तो रीता बहुगुणा कर सकती हैं बगावत?

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के शंखनाद के बाद प्रदेश की राजनीति में कई उल्टफेर देखने को मिल रहे हैं। अर्पणा यादव को पार्टी में शामिल कराके आज भाजपा ने मुलायम सिंह यादव परिवार में बड़ी सेंधमारी की है। चर्चा है कि राजधानी लखनऊ की कैंट सीट को लेकर अर्पणा ने बगावत करते हुए भाजपा की सदस्यता ली है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- पाकिस्तानी युवती के अंदर धड़क रहा है भारतीय दिल, चेन्नई में सफल हार्ट ट्रांसप्लांट

कहा जा रहा है कि भाजपा उन्हें कैंट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। हालांकि, इस सीट को लेकर भाजपा से पहले ही कई दावेदार हैं। भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी भी अपने बेटे के लिए इस सीट से टिकट मांग रही हैं। सूत्रों की माने तो मौजूदा विधायक के एक करीबी भी इस विधानसभा से टिकट मांग रहे हैं।

ऐसे में पार्टी के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई। सूत्रों की माने तो अगर इस सीट से भाजपा अर्पणा को चुनावी मैदान में उतारती है तो रीता बहुगुणा जोशी बगावती शुरू अपना सकती हैं। दरअसल, रीता बहुगुणा के बेटे कैंट सीट पर पिछले काफी दिनों से मेहनत कर रहे हैं।

ऐसे में अब देखना होगा कि भाजपा इस सीट से किसको चुनावी मैदान में उतारती है। सूत्रों का कहना है कि, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को भी पार्टी इस विधानसभा से चुनावी मैदान में उतार सकती है।

पढ़ें :- वायनाड लोकसभा सीट से रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज करेंगे राहुल गांधी : पवन खेड़ा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...