1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Elections 2022 : आप ने 150 सीटों पर इन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा, किया ये बड़ा वादा

UP Elections 2022 : आप ने 150 सीटों पर इन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा, किया ये बड़ा वादा

UP Elections 2022 : यूपी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी 403 सीटों पर उम्मीदवारों को उतारेगी। रविवार को आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने 150 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी की है। प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करते हुए संजय सिंह कहा कि यूपी में बदलाव की नई राजनीति के लिए और राजनीति की गंदगी पर झाडू चलाने के लिए आम आदमी पार्टी मैदान में उतर चुकी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Elections 2022 : यूपी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी 403 सीटों पर उम्मीदवारों को उतारेगी। रविवार को आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने 150 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी की है। प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करते हुए संजय सिंह कहा कि यूपी में बदलाव की नई राजनीति के लिए और राजनीति की गंदगी पर झाडू चलाने के लिए आम आदमी पार्टी मैदान में उतर चुकी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसानी को राजनीति के केन्द्र में मुद्दे के रूप में लाने के लिए हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

पढ़ें :- BJP New National President : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष तकनीक नहीं, तपष्या से बना नेता चुने, RSS के बयान से भगवा दल में मची खलबली

संजय सिंह ने कहा कि चुनावी मैदान में अच्छे और सुयोग्य उम्मीदवारों को उतारा है। इनमें शिक्षित, पेशे से डॉक्टर और इंजीनियर उम्मीदवार भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से लगभग 150 सीटों पर प्रत्याशियों का चयन अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में केन्द्र के हमारे नेताओं ने लिया है। जिनमें से 150 प्रत्याशियों की पहली सूची आम आदमी पार्टी की ओर से जारी की जा रही है। बाकी प्रत्याशियों की सूची भी जल्द जारी की जाएगी।

पढ़ें :- Radhika Yadav Case: राधिका की हत्या में 'लव जिहाद 'आरोपों को लेकर बेस्ट फ्रेंड ने किया बड़ा खुलासा

लखनऊ की सात विधानसभा सीटों पर ‘आप’ ने घोषित किये प्रत्याशी

यूपी की राजधानी लखनऊ की सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई हैं। लखनऊ मध्य से नदीम अशरफ जायसी, लखनऊ पूरब से आलोक सिंह, लखनऊ उत्तर विधानसभा से अमित श्रीवास्तव त्यागी, लखनऊ पश्चिम विधानसभा से राजीव बक्शी, मोहनलालगंज से सूरज कुमार और सरोजनीनगर से रोहित श्रीवास्तव को चुनाव मैदान में हैं।

पढ़ें :- आज दिल्ली एनसीआर और यूपी में होगी झमाझम बरसात, गरज—चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट

दिग्गजों को टक्कर देंगे ये प्रत्याशी

आदमी पार्टी ने भाजपा के वर्तमान विधायक पंकज सिंह के खिलाफ नोयडा से पंकज अवाना को चुनाव लड़ा रही है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सिराथू से आम आदमी पार्टी ने विष्णु कुमार जायसवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। शाहजहांपुर में सुरेश खन्ना के खिलाफ राजीव यादव को खड़ा किया है। शामली के थाना भवन से अरविंद देशवाल को उम्मीदवार बनाया है। इस तहर से अयोध्या के गोसाईगंज से आलोक द्विवेदी, अयोध्या के मिल्कीपुर से हर्षवर्द्धन और अयोध्या की रुदौली विधानसभा से मनोज कुमार मिश्र को मौका दिया है।

आगरा कैंट से प्रेम सिंह जाटव, आगरा नार्थ से कपिल बाजपेई, आगरा ग्रामीण से केशव कुमार निगम और आगरा साउथ से रमजान अब्बास को टिकट दिया है। आजमगढ़ की गोपालपुर सीट से इंजीनियर सुनील कुमार यादव, बागपत से नवीन चौधरी, बरेली से कृष्णा भारद्वाज, बिजनौर से विनीत शर्मा, बुलंदशहर से विकास शर्मा, खुर्जा से जयदेव निरंकारी, वाराणसी साउथ से अजीत सिंह, वाराणसी नार्थ से डॉ. आशीष जायसवाल, रोहनिया विधानसभा से पल्लवी वर्मा और वाराणसी की ही पिंदरा विधानसभा से अमर सिंह पटेल को चुनाव लड़ा रही है। शामिली से बिजेन्द्र मलिक को मौका दिया गया है।

संजय सिंह ने कहा कि हम लोगों का मानना है कि घोषणापत्र जो है। यह हमारी गांरटी है इसलिए हमने उसको गारंटी पत्र नाम दिया है। हमने उसके लिए टीम बनाई है और जनता के जो सुझाव आएंगे उसके आधार पर हम अपना एक बेहतरीन घोषणा पत्र सामने लेकर आएंगे। पांच हजार रुपये बेरोजगारों को 10 लाख नौकरियां इसके अलावा 18 साल से ऊपर की महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह देने का वादा हम कर चुके हैं। इसके साथ ही 300 यूनिट बिजली भी फ्री देंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...