1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एम्बुलेंस की संख्या बढायेगी सरकार, मरीजों की असुविधा दूर करने पर है नजर

एम्बुलेंस की संख्या बढायेगी सरकार, मरीजों की असुविधा दूर करने पर है नजर

उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में एम्बुलेंस की संख्या बढ़ाने जा रही है। जिससे मरीजों को अस्पताल ले जाते समय होने वाली असुविधा के मामले में कमी लाई जा सके। 

By प्रिन्स राज 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में एम्बुलेंस की संख्या बढ़ाने जा रही है। जिससे मरीजों को अस्पताल ले जाते समय होने वाली असुविधा के मामले में कमी लाई जा सके। लखनऊ शहर में एम्बुलेंसों की संख्या दोगुनी की जाएंगी। राजधानी में मरीजों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए मुफ्त एंबुलेंस सेवा का संचालन हो रहा है।

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

जीवीके ईएमआरआई 102 और 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन कर रही है। 108 के तहत 44 एंबुलेंस का संचालन हो रहा है। जबकि 102 सेवा के लिए 34 एंबुलेंस हैं। अधिकारियों ने बताया कि एंबुलेंस की संख्या दोगुनी होगी।

यानी कि 108 सेवा के तहत 88 एंबुलेंस का संचालन होगा। जबकि 102 सेवा के तहत 68 एंबुलेंस का संचालन होगा। शासन ने एंबुलेंस की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने की दिशा में जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...