लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद (Uttar Pradesh Legislative Council) की स्नातक की पांच और शिक्षक की छह निर्वाचन सीटों के द्विवार्षिक चुनाव-2026 (Biennial Elections-2026) की मतगणना मंगलवार, 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर की उपस्थिति में निर्धारित केंद्रों पर कराई जाएगी।
पढ़ें :- UP MLC Voter List Controversy : EC की सफाई, कहा-शुक्र है राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा, बयान से मचा बवाल
किस सीट की मतगणना कहां होगी?
लखनऊ: स्नातक सीट की मतगणना हॉल नंबर 7 और शिक्षक सीट की हॉल नंबर 8 में रमाबाई रैली स्थल, लखनऊ में होगी।
वाराणसी: स्नातक सीट की मतगणना हॉल नंबर 1 और शिक्षक सीट की हॉल नंबर 2 में स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन, वाराणसी में होगी।
आगरा: स्नातक सीट की मतगणना हॉल नंबर 1 और शिक्षक सीट की हॉल नंबर 2 में नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति, टूंडला रोड, आगरा में होगी।
पढ़ें :- राहुल गांधी दिल्ली के व्यापारियों से बोले- मोदी जी से कहिए सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में देश में रुक जाएगा आंदोलन
मेरठ: स्नातक सीट की मतगणना हॉल A और शिक्षक सीट की हॉल B में गांधी हॉल बिल्डिंग, सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, मोदीपुरम, मेरठ में होगी।
इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट: मतगणना हॉल नंबर 1, कोठारी हॉल, बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज, झांसी में होगी।
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट: मतगणना हॉल नंबर 1, संजय कम्युनिटी हॉल, बरेली में होगी।
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट: मतगणना हॉल नंबर 1 और 2, पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कॉमर्स बिल्डिंग, गोरखपुर में होगी।