HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP New: सुनील बंसल को तेलंगाना की मिल सकती है जिम्मेदारी, शुरू हुई चर्चाएं

UP New: सुनील बंसल को तेलंगाना की मिल सकती है जिम्मेदारी, शुरू हुई चर्चाएं

भाजपा (BJP) ने उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल (Sunil Bansal) को तेलंगाना (Telangana) में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी सकती है। ऐसे में भाजपा (BJP) को बहुत जल्द नया संगठन मंत्री मिल सकता है। इसी वर्ष हैदराबाद में पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आयोजन कर तेलंगाना को लेकर अपनी प्राथमिकता स्पष्ट कर दी थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP New: भाजपा (BJP) ने उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल (Sunil Bansal) को तेलंगाना (Telangana) में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी सकती है। ऐसे में भाजपा (BJP) को बहुत जल्द नया संगठन मंत्री मिल सकता है। इसी वर्ष हैदराबाद में पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आयोजन कर तेलंगाना को लेकर अपनी प्राथमिकता स्पष्ट कर दी थी।

पढ़ें :- निचलौल पावर हाउस पर काम कर रहे दो संविदा कर्मी को लगा करंट,एक युवक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

बता दें कि, सुनील बंसल (Sunil Bansal) को 2014 लोकसभा चुनाव से पहले यूपी का इंचार्ज बनाया गया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 73 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में सुनील बंसल (Sunil Bansal) अमित शाह का साथ दे रहे थे। इसके बाद उन्हें प्रदेश का संगठन मंत्री बनाया गया।

इसके बाद भाजप उत्तर प्रदेश में लगातार अच्छा प्रदर्शन करती रही। 2017, 2019 और 2022 में भी पार्टी न प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन किया। इन चुनावों में उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रदर्शन का श्रेय भी सुनील बंसल को जाता है। बताया जा  रहा है कि अब भाजपा उन्हें तेलंगाना में पार्टी को मजबूत करने के लिए नई जिम्मेदारी दे सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...