HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: सौरभ यादव की हत्या पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, कहा-सत्ता के सरंक्षण में अपराध चरम पर

UP News: सौरभ यादव की हत्या पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, कहा-सत्ता के सरंक्षण में अपराध चरम पर

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, उप्र में सत्ता के सरंक्षण में अपराध चरम पर है। हत्या, अपहरण से लेकर भूमाफ़ियाओं तक सबके सूत्र सत्ताधारियों से जुड़े हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किये हैं। इसके साथ ही सौरभ यादव के परिवार को 5 लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।

पढ़ें :- भाजपा राज में क्या यही है ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ का काला चेहरा...बलिया वसूली कांड पर बोले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, उप्र में सत्ता के सरंक्षण में अपराध चरम पर है। हत्या, अपहरण से लेकर भूमाफ़ियाओं तक सबके सूत्र सत्ताधारियों से जुड़े हैं। वाराणसी में अग्निवीर के अभ्यर्थी सौरभ यादव की मार-मार कर बेरहमी से की गयी हत्या व उसके बाद सुनवाई के नाम पर उसके भाई की थाने में पिटाई, इसका उदाहरण है।

इसके साथ ही कहा कि, सपा ने पीड़ित परिवार को 5 लाख की आर्थिक सहायता दी है और भाजपा सरकार से 50 लाख की माँग करती है। बता दें कि, अखिलेश यादव अक्सर कानून व्यवस्था को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधते रहते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...