HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: अखिलेश यादव का निशाना, कहा-BJP सरकार से उम्मीद करना बेकार

UP News: अखिलेश यादव का निशाना, कहा-BJP सरकार से उम्मीद करना बेकार

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने स्वास्थ्य सेवाएं और गोरखपुर में जलभराव की समस्या को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार से उम्मीद करना बेकार है। दरअसल, सपा अध्यक्ष ने एक अखबार की की कटिंग को शेयर करते हुए ट्वीट किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने स्वास्थ्य सेवाएं और गोरखपुर में जलभराव की समस्या को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार से उम्मीद करना बेकार है। दरअसल, सपा अध्यक्ष ने एक अखबार की की कटिंग को शेयर करते हुए ट्वीट किया है।

पढ़ें :- भाजपा राज में क्या यही है ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ का काला चेहरा...बलिया वसूली कांड पर बोले अखिलेश यादव

उन्होंने लिखा कि, गोरखपुर की चिकित्सा व्यवस्था, समाप्त हो चुके लाइसेंस वाले हॉस्पिटल, फ़र्ज़ी डॉक्टर, फ़र्ज़ी नर्स के सहारे चल रही है। जिनके परिवार के लोगों की जान इस बदइंतज़ामी और लापरवाही से जा रही है, वही इसका दुख-दर्द समझते हैं। भाजपा सरकार से उम्मीद करना बेकार है।

इसके साथ ही उन्होंने गोरखपुर में जलभराव की समस्या को लेकर सरकार को घेरा। एक अखबर की कटिंग को शेयर करते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने लिखा कि, गोरखपुर में जल भराव की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे फैलनेवाली गंदगी लोगों को बीमार भी कर रही है। यहां की जनता किसके सामने जाकर अपना दुखड़ा रोये। आम जनता को तो इसी संसार और सांसारिकता से जूझना है।

पढ़ें :- Video-SP MLA संग्राम सिंह यादव का वीडियो वायरल, विधानसभा में उठाया था नरही थाने में बालू तस्करी का मामला

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...