1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाकियू अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष अनार सिहं व जिलाध्यक्ष बने राजेश कुमार रावत

भाकियू अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष अनार सिहं व जिलाध्यक्ष बने राजेश कुमार रावत

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिह वर्मा ने बुधवार को मोहनलालगंज में आयोजित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ की बैठक में लखनऊ मंडल का अध्यक्ष अनार सिहं उर्फ अन्नू यादव को मनोनीत करने के साथ ही जिलाध्यक्ष राजेश कुमार रावत व जिलाध्यक्ष(युवा) मनीष पटेल उर्फ काका समेत मो०फहीम सिद्दीकी को लखनऊ महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मोहनलालगंज। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिह वर्मा ने बुधवार को मोहनलालगंज में आयोजित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ की बैठक में लखनऊ मंडल का अध्यक्ष अनार सिहं उर्फ अन्नू यादव को मनोनीत करने के साथ ही जिलाध्यक्ष राजेश कुमार रावत व जिलाध्यक्ष(युवा) मनीष पटेल उर्फ काका समेत मो०फहीम सिद्दीकी को लखनऊ महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया।

पढ़ें :- यूपी के नए अपर मुख्य सचिव गृह बनें IAS दीपक कुमार, चुनाव आयोग ने लगाई मुहर

प्रदेश अध्यक्ष ने वरिष्ठ किसान नेता किशोरी लाल पटेल को भाकियू अराजनैतिक का लखनऊ मंडल का सरंक्षक मनोनीत किया। प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिहं वर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर बंधाई देते हुये संगठन को विचारधारा से आगे बढाने का संकल्प दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा ने बैठक में मौजूद लोगो को सम्बोधित करते हुये कहा संगठन चौधरी महेन्द्र सिहं टिकैत की विचारधारा व किसान हितो को लेकर आगे बढेगा।

उन्होंने कहा तमाम सरकारी योजनाये किसानों तक नहीं पहुंच पाती है, उन पर भी हमारा संगठन आंदोलन कर किसानों को प्रत्येक योजना का‌ लाभ दिलाने का काम करेगा। सरकार घोषणा पत्र में किसानों के हितों में किये गये वादों को पूरा करने का काम करे। किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय व अत्याचार कतई बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि, किसानो के हितों के लिये समय-समय पर सरकार से वार्ता की जायेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने टिकैत परिवार को आड़े हाथों लेते हुये कहा पहले एक परिवार विशेष का संगठन था, किसी भी पदाधिकारी को अपनी बात रखने की आजादी नहीं थी। आवाज उठाई उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता था,अब भाकियू(अराजनैतिक) कार्यकर्ताओं व आम किसानों का संगठन है, अब आप अपनी बात को आसानी से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा सकते हैं। बैठक में प्रमुख रूप से रामानंद रावत, दिनेश पाल, मनोज पटेल, संतलाल पटेल, लाल जी वर्मा, राजेन्द्र रावत, कुलदीप सिहं, राघवेन्द्र प्रताप सिहं समेत काफी सख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पढ़ें :- हमारी पार्टी और व्यक्तिगत रूप से हमारे साथ नाइंसाफी हुई, मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद बोले पशुपति पारस
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...