1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: सावन के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया बाबा गोरखनाथ का रुद्राभिषेक और हवन

UP News: सावन के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया बाबा गोरखनाथ का रुद्राभिषेक और हवन

आज 4 जुलाई मंगलवार को सावन का पहला दिन है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तड़के पांच बजे उन्होंने बाबा गोरखनाथ की पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक व हवन किया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज 4 जुलाई मंगलवार को सावन का पहला दिन है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तड़के पांच बजे उन्होंने बाबा गोरखनाथ की पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक व हवन किया। इसके बाद उन्होने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर उनका आर्शीवाद लिया।

पढ़ें :- दलितों-पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है कांग्रेस : CM Yogi

दूध, जल,दही,घी,शक्कर, गंगाजल और गन्ने के रस से महादेव का अभिषेक

पढ़ें :- शोभिक गोयल-'ओपी चैन्स ग्रुप' के भूमि घोटाले के प्रमुख सचिव ने​ दिए थे जांच के आदेश, अधिकारियों से मिलीभगत के चलते 4 साल बाद भी नहीं हुआ फैसला

एक घंटे तक चले इस अनुष्ठान में उन्होंने आम के रस 11 लीटर दूध, जल,दही,घी,शक्कर, गंगाजल और गन्ने के रस से महादेव भगवान शिव का अभिषेक किया।

मुख्यमंत्री ने भगवान शिव और द्वादश ज्योतिर्लिंग का पूरे विधि विधान के साथ पूजन किया

इतना ही नहीं उन्होंने बेलपत्र, सफेद कमल, लाल कमल, कनेर, शमी,पत्र,दूब,कुशा,गुड़हल,धतूरा,भांग और श्रीफल भी चढाया। रुद्राभिषेक अनुष्ठान की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा अर्चना के साथ की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भगवान शिव और द्वादश ज्योतिर्लिंग का पूरे विधि विधान के साथ पूजन किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...