HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: समाजवादियों को मौका मिलेगा तो हम लोग जातीय जनगणना कराएंगे, नैमिषारण्य में बोले अखिलेश यादव

UP News: समाजवादियों को मौका मिलेगा तो हम लोग जातीय जनगणना कराएंगे, नैमिषारण्य में बोले अखिलेश यादव

यूपी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि, यहां ट्रैफिक बहुत धीरे चल रहा था मुझे लगा पुलिस लगाई है लेकिन आगे देखा बड़े पैमाने पर सांड घूम रहे हैं। अब भाजपा के सांड ट्रैफिक का इंतजाम भी देखने लगे सड़कों पर। जातीय जनगणना पर अखिलेश यादवने कहा कि, आज टेक्नोलॉजी के माध्यम से सरकार चाहे तो कुछ ही महीने के अंदर जातीय जनगणना हो सकती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: सीतापुर के नैमिषारण्य में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आगमी चुनावों को लेकर बेहद अहम माना जा रहा है। दूसरे दिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) यहां पहुंचे और संबोधित किए। उन्होंने कहा कि, भाजपा ने नया शब्द ईजाद किया है। कहा रहे हैं कि आप लगता है सॉफ्ट हिंदुत्व के रास्ते पर जा रहे हैं। हम लोग पहले से ही बहुत सॉफ्ट है, बस अब हार्ड होने की जरूरत है।

पढ़ें :- सीएम योगी ने विवादित बयान पर दी सख्त ​हिदायत, कहा-विरोध के नाम पर अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी

यूपी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि, यहां ट्रैफिक बहुत धीरे चल रहा था मुझे लगा पुलिस लगाई है लेकिन आगे देखा बड़े पैमाने पर सांड घूम रहे हैं। अब भाजपा के सांड ट्रैफिक का इंतजाम भी देखने लगे सड़कों पर। जातीय जनगणना पर अखिलेश यादवने कहा कि, आज टेक्नोलॉजी के माध्यम से सरकार चाहे तो कुछ ही महीने के अंदर जातीय जनगणना हो सकती है।

ये अपने लिए तो गिन लेते हैं लेकिन किसी योजना के लिए नहीं गिन रहे हैं। जब भी समाजवादियों को मौका मिलेगा तो हम लोग जातीय जनगणना कराएंगे और जब तक हम लोग सरकार में नहीं है इस सरकार के लोगों से बात करेंगे कि जातीय जनगणना होगी तभी सामाजिक न्याय मिलेगा।

एनकाउंटर पर उठाए सवाल
इस दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही बीते दिनों हुई औरैया में लूटकांड की घटना पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि, जो 14000 एनकाउंटर सरकार दावा करती थी कि किए हैं, वो सभी फर्जी है। पुलिस को खुली छूट दे दी गई है। केवल फेक एनकाउंटर के लिए ही नहीं बल्कि ‘जाओ जितना वसूल सकते हो वसूलों’ के लिए भी।

 

पढ़ें :- UP News: सीएम योगी ने 36वें अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...