HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किलें बढ़ीं, जनसभा में विवादित बयान देने के आरोप में दर्ज हुई FIR

UP News: स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किलें बढ़ीं, जनसभा में विवादित बयान देने के आरोप में दर्ज हुई FIR

समाजवादी पार्टी के नेता और एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। उनके खिलाफ एक बार एफआईआर दर्ज की गई। सपा नेता पर ये एफआईआर रायबरेली में दर्ज की गई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता और एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। उनके खिलाफ एक बार एफआईआर दर्ज की गई। सपा नेता पर ये एफआईआर रायबरेली (Rae Bareli) में दर्ज की गई है। आरोप है कि सपा नेता ने एक विवादित बयान दिया है, जिसके कारण उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है।

पढ़ें :- UP News : भाजपा के नवनियुक्त जिला व महानगर अध्यक्षों को सीएम योगी ने दी बधाई, दिया ये संदेश

हिन्दू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री मारुत त्रिपाठी ने दी गयी तहरीर में बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। जिसमें स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा कहा गया है कि ‘मिले मुलायम कांशीराम हवा में उड़ गए जय श्रीराम’, जिससे सभी सनातनी समाज को आहत करने व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है। मारुत त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है।

पढ़ें :- भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची में महिलाओं ,ओबीसी-एससी की हिस्सेदारी में सामंजस्य, महेंद्र नाथ पांडेय, बोले-आगे भी रखेंगे ध्यान

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...