HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Nikay Chunav 2023: सीएम योगी ने व्यापारियों से किया संवाद, कहा-प्रदेश में अब कानून का राज और सुरक्षा की गारंटी

UP Nikay Chunav 2023: सीएम योगी ने व्यापारियों से किया संवाद, कहा-प्रदेश में अब कानून का राज और सुरक्षा की गारंटी

मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार होनी चाहिए। भाजपा सरकार में किसी भी व्यापारी को रंगदारी नहीं देनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि मतदान के सभी व्यापारी भाई मतदान में हिस्सा लें। साथ ही कहा कि पहले माफिया गुंडा टैक्स और रंगदारी वसूलते थे लेकिन आज वो अपनी जान की भीख मांग रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को लेकर प्रचार तेज हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री गोरखपुर पहुंचे और शहर के सरस्वती विद्या मंदिर अलीनगर में व्यापारियों ने संवाद किया। उन्होंने अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है।

पढ़ें :- सीएम योगी का बनाया डीप फेक वीडियो, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार होनी चाहिए। भाजपा सरकार में किसी भी व्यापारी को रंगदारी नहीं देनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि मतदान के सभी व्यापारी भाई मतदान में हिस्सा लें। साथ ही कहा कि पहले माफिया गुंडा टैक्स और रंगदारी वसूलते थे लेकिन आज वो अपनी जान की भीख मांग रहे हैं।

आज यूपी के साथ गोरखपुर एक नए बदलाव के साथ आगे बढ़ रहा है। 2017 से पहले माफिया गिरी होती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि, पहले गरीबों की सम्पत्ति और उनकी जमीनों पर कोई भी गुंडा, माफिया, सत्ताधारी दल का व्यक्ति जबरन कब्जा कर लेता था। आज उत्तर प्रदेश अराजकता से मुक्त हुआ है, प्रदेश में अब कानून का राज है, सुरक्षा की गारंटी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...