1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Nikay Chunav 2023: सपा का बड़ा ऐलान, बड़ौत और बागपत में पार्टी नहीं लड़ेगी अध्यक्ष पद का चुनाव, RLD को करेगी समर्थन

UP Nikay Chunav 2023: सपा का बड़ा ऐलान, बड़ौत और बागपत में पार्टी नहीं लड़ेगी अध्यक्ष पद का चुनाव, RLD को करेगी समर्थन

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। सभी पार्टियों ने चुनाव में अपनी ताकत झोंक दी है। नामांकन के साथ ही चुनाव प्रचार भी शुरू हो गया है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की तरफ से बड़ा ऐलान किया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। सभी पार्टियों ने चुनाव में अपनी ताकत झोंक दी है। नामांकन के साथ ही चुनाव प्रचार भी शुरू हो गया है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की तरफ से बड़ा ऐलान किया गया है।

पढ़ें :- देशभर की डरी हुई जनता अपना वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट निकालकर देख रही है उसे कौन सी वैक्सीन लगी है: अखिलेश यादव

सपा की तरफ से कहा गया है कि पार्टी बड़ौत और बागपत में अध्यक्ष पद पर चुनाव नहीं लड़ेगी। सपा इन दोनों ही सीटों पर राष्ट्रीय लोकदल का समर्थन करेगी। मंगलवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के ऑफिशियल ट्विटर पेज से एक पोस्ट किया गया है जिसमें लिखा है कि बड़ौत और बागपत में समाजवादी पार्टी स्थानीय नगर निकाय चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेगी और राष्ट्रीय लोक दल (Rashtriya Lok Dal) का समर्थन करेगी।

पढ़ें :- कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से बीजेपी ने चंदा वसूलकर जनता के जान की लगाई बाज़ी, मामले की हो न्यायिक जांच : अखिलेश यादव

वहीं रालोद की बात करें तो आरएलडी (RLD) ज्यादातर सीटों पर प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह बांट चुकी है। साथ ही कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...