असिस्टेंट लेबर कमिश्नर रचना केसरवानी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में रचना केसरवानी नशे में धुत दिखाई दे रही हैं। यही नहीं बीच सड़क पर वो हंगामा भी कर रही हैं। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो वो उनसे भी रौब दिखाने लगीं।
बहराइच। असिस्टेंट लेबर कमिश्नर रचना केसरवानी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में रचना केसरवानी नशे में धुत दिखाई दे रही हैं। यही नहीं बीच सड़क पर वो हंगामा भी कर रही हैं। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो वो उनसे भी रौब दिखाने लगीं।
काफी प्रयास के बाद उन्हें पुलिस ने किसी तरह से गाड़ी में बैठाया। ये वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल असिस्टेंट लेबर कमिश्नर रचना केसरवानी पर इस मामले के बाद गाज गिरनी तय मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो जरवलरोड थाना क्षेत्र के घाघराघाट पुल के पास का है।
बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही महिला गोंडा में तैनात असिस्टेंट लेबर कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। इनका नाम रचना केसरवानी बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो वो लखनऊ से गोंडा के लिए जा रहीं थीं। नशे में होने के कारण उनकी कार बहराइच की तरफ मुड़ गई। इस दौरान उनकी कार डिवाइडर से भी टकरा गई।
घटना की सूचना पर महिला पुलिस कर्मियों को भेजा गया। नशे में होने के कारण वह पुलिस कर्मियों से उलझ गईं। घटना की जानकारी उनके पति को दी गई। सूचना पर पहुंचे उनके पति को महिला अधिकारी का मेडिकल कराने के बाद सुपुर्द कर दिया गया।