1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video- ईद की नमाज और पुष्पवर्षा की मांग पर बवाल, भाजपा सांसद स​तीश गौतम बोले– “अब हमारी छाती पर चढ़ेंगे क्या?”

Video- ईद की नमाज और पुष्पवर्षा की मांग पर बवाल, भाजपा सांसद स​तीश गौतम बोले– “अब हमारी छाती पर चढ़ेंगे क्या?”

Aligarh : यूपी के अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम के एक बयान को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। शहर के नुमाइश मैदान में ईद की नमाज की अनुमति और नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की मांग पर सांसद ने कड़ी नाराजगी जताई है। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो जमकर वॉयरल हो रहा है, जिसमें वह इस मांग को लेकर तीखी टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Aligarh : यूपी के अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम के एक बयान को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। शहर के नुमाइश मैदान में ईद की नमाज की अनुमति और नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की मांग पर सांसद ने कड़ी नाराजगी जताई है। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो जमकर वॉयरल हो रहा है, जिसमें वह इस मांग को लेकर तीखी टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- Rajya Sabha Election Voting Live : बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी, तेजस्वी ने BSP और AIMIM के समर्थन का किया दावा

वीडियो में सांसद कहते दिख रहे हैं कि सरकार पहले से ही मुसलमानों को कई योजनाओं का लाभ दे रही है। उन्होंने कहा, “मकान इनको, राशन इनको, सिलेंडर इनको… सरकार की हर सुविधा का सबसे ज्यादा फायदा यही लोग ले रहे हैं, फिर और क्या चाहिए?” सतीश गौतम ने यह भी कहा कि शहर में पहले से ही काफी जगह ये(मुस्लिम) मौजूद है और समाजवादी पार्टी के समय बड़े पैमाने पर अतिक्रमण भी हुआ है। ऐसे में नुमाइश मैदान में ईद की नमाज की मांग उन्हें उचित नहीं लगती।

लाउडस्पीकर पर अजान को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई। सांसद ने कहा कि सुबह चार बजे से मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर अजान शुरू हो जाती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और परीक्षाओं पर असर पड़ता है। उनका कहना था कि इस पर भी नियंत्रण होना चाहिए।

बता दें कि एआईएमआईएम (AIMIM) के स्थानीय पदाधिकारियों ने शहर में बढ़ती आबादी को देखते हुए नुमाइश मैदान में ईद की नमाज कराने की अनुमति मांगी है। पार्टी के जिलाध्यक्ष यामीन खान अब्बासी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर यह मांग उठाई। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी, इसलिए नुमाइश मैदान को वैकल्पिक स्थान के रूप में उपलब्ध कराया जाए।

अब्बासी का कहना है कि शहर की ईदगाहों में नमाज के दौरान जगह कम पड़ जाती है। इस मांग के साथ ही नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराने की भी अपील की गई है, जिस पर अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

पढ़ें :- राज्यसभा की पांचवी सीट जीतने के लिए राजद ने खेला दाव, मृत्यु के बाद भी पूर्व सांसद शहाबुद्दीन बनेंगे जीत का कारण

रिपोर्ट: हर्ष गौतम

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...