HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UPTET Exam 2022 Result : 25 फरवरी को यहां चेक सकेंगे यूपी टीईटी का रिजल्ट

UPTET Exam 2022 Result : 25 फरवरी को यहां चेक सकेंगे यूपी टीईटी का रिजल्ट

UPTET Exam 2022 Result Date: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (UPBEB) ने बताया कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 के परिणाम 25 फरवरी को जारी किए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवार updeled.gov.in पर जाकर रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। बता दें कि UPTET परीक्षा 2021 का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया गया था। इस परीक्षा कुल 18 लाख के करीब उम्मीदवार शामिल हुए थे। इसकी फाइनल उत्तर कुंजी को 23 फरवरी 2022 को जारी किया जाना है। इसके बाद परीक्षा के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- नौतनवा:विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयास से बनेगा खनुआ के डंडा नाले पर बड़ी पुल,ग्रामीणों में ख़ुशी

UPTET परीक्षा 2021 के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट – updeled.gov.in पर जारी होंगे। इसके बाद वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया जाएगा। इस लिंक को खोलकर आप पूछी गई जानकारी भरकर नतीजे देख सकेंगे।

बता दें कि UPTET 2021 परीक्षा 23 जनवरी 2022 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 10 से और 12:30 तक की थी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 से 5 बजे तक की थी। UPTET परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) कक्षाओं के लिए निकलने वाली शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जानें कब लीक हुआ था पेपर?

उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2021 का आयोजन पहले नवंबर 28 नवंबर 2021 को किया जाना था, लेकिन पेपर लीक होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। रद्द होने के बाद दूसरी बार परीक्षा का शेड्यूल जारी किया गया था और ये परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित की गई थी।

पढ़ें :- Tirupati Laddoos : तिरुमला तिरुपति मंदिर के लड्डू में बीफ फैट-फिश ऑयल, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के टेस्ट में कंफर्म

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...