1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. यूरोप का लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हुए चिंतित, बोले-ऐसे तो खत्म हो जाएगा यूरोप

यूरोप का लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हुए चिंतित, बोले-ऐसे तो खत्म हो जाएगा यूरोप

यूरोप की यात्रा पर निकले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंम यूरोप को लेकर चिंतत है। बोले अवैध शरणार्थियों के कारण यूरोप को खतरा है। उन्होंने यूरोपीय देशों को अप्रवासन रोकने की सलाह दी है। साथ ही ट्रंप ने इसे भयानक आक्रमण करार दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। यूरोप की यात्रा पर निकले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  (US President Donald Trump) यूरोप को लेकर चिंतत है। बोले अवैध शरणार्थियों के कारण यूरोप को खतरा है। उन्होंने यूरोपीय देशों को अप्रवासन रोकने की सलाह दी है। साथ ही ट्रंप ने इसे भयानक आक्रमण करार दिया है।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले-हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की महामारी ने आज फिर एक युवा की ली जान, यह हादसा नहीं, हत्या है

स्कॉटलैंड के एअर फोर्स स्टेशन पर मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने यूरोपीय देशों को हिदायत देते हुए कहा कि आपको यह भयानक आक्रमण रोकने की सख्त जरूरत है। ट्रंप के अनुसार, अप्रवासन पर आप सभी को एक साथ एक्शन लेना चाहिए। वरना यूरोप खत्म हो जाएगा। कई देशों के लोग यूरोप में आकर बस रहे हैं। आपको यह भयानक आक्रमण रोकना होगा।

दिया अमेरिका का हवाला

ट्रंप ने अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर बंद करने का जिक्र करते हुए कहा, आपको पता है पिछले महीने के बाद कोई हमारे देश में नहीं घुस सकता है। हमने कई अवैध प्रवासियों को देश से बाहर भी छुड़वा दिया।

यूरोप में 87 मिलयन अप्रवासी

पढ़ें :- ताज होटल के बगल में निर्माणधीन इमारत में लगी भीषण आग, स्थानीय लोगें में मची अफरा-तफरी, आग बुझाने में जुटा दमकल विभाग

2020 में आई संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट (United Nations Report) के अनुसार, यूरोप में लगभग 87 मिलियन 8 करोड़ 70 लाख अंतरराष्ट्रीय प्रवासी रहते हैं। जनवरी में अमेरिका की सत्ता संभालने के बाद से ही ट्रंप ने अवैध प्रवासियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। ट्रंप ने कई अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस छुड़वा दिया था। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) यूरोप की यात्रा पर हैं। स्कॉटलैंड में उतरने के बाद ट्रंप जल्द ही यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मुलाकात करेंगे।

रिपोर्ट: सतीश सिंह

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...