1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश मौसम: इन क्षेत्रों में मौसम ले सकता है करवट,48 घंटे बाद मेहरबान होंगे बादल

उत्तर प्रदेश मौसम: इन क्षेत्रों में मौसम ले सकता है करवट,48 घंटे बाद मेहरबान होंगे बादल

उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है। गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को बारिश की राहत मिलने की उम्मीद बंधी है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी के कई जिलों में मंगलवार की शाम या रात से मौसम करवट बदल सकता है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है। गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को बारिश की राहत मिलने की उम्मीद बंधी है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी के कई जिलों में मंगलवार की शाम या रात से मौसम करवट बदल सकता है। वहीं, वेस्ट यूपी के लोगों को दो दिन बाद गर्मी से राहत नसीब हो सकती है। आगरा में शनिवार देर रात तेज बारिश के बाद गर्मी फिर बढ़ गई है।

पढ़ें :- Sexual Harassment Case : बीजेपी सांसद बृज भूषण सिंह को तगड़ा झटका, राउज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज की याचिका

उमस का स्तर भी अधिकतम चल रहा है। तापमान लगातार सामान्य से अधिक रिकार्ड हो रहा है। दोपहर में लोगों का हाल खराब है। मेरठ में मानसून के पहुंचने के बावजूद 18 दिनों से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को अभी 48 घंटे और सब्र रखना होगा। तब तक तापमान और उमस चरम पर होगी। इसके बाद बारिश सुकून देगी। उमस भरी गर्मी में बारिश का इंतजार दो दिन बाद खत्म हो सकता है।

मौसम विज्ञान विभाग ने सात जुलाई के बाद मानसून के एक बार फिर से प्रभावी होने की संभावना जताई है। विभाग की वेबसाइट पर भी लगातार बारिश की संभावना साफ नजर आ रही है। स्थानीय स्तर पर कम दबाव का क्षेत्र बनते ही बारिश शुरू हो जाएगी।

 

पढ़ें :- क्राइस्ट द किंग के प्रधानाचार्य फादर सोबिन ने जिले में 6 वा स्थान प्राप्त करने पर शिवम यादव को पुरस्कृत किया
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...